फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   how to reduce car insurance premium in details

Car Insurance: कार इंश्योरेंस प्रीमियम का भार हो सकता है कम, इन टिप्स को करना होगा फॉलो

Sat, 13 Jul 2024 04:03 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sat, 13 Jul 2024 04:03 PM IST
सार

कार की इंश्योरेंस प्रीमियम समय पर देना एक बड़ी चुनौती होता है। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको इस खबर से अच्छी जानकारी मिल सकती है। जानिए किस तरह से इंश्योरेंस प्रीमियम कम की जा सकती है। 

विज्ञापन
how to reduce car insurance premium in details
Car Insurance - फोटो : Freepik

विस्तार

कार बाजार में थोड़े-थोड़े समय पर नई कारे पेश होती रहती है। ऐसे में अगर आपने कुछ समय पहले ही नई कार खरीदी है, तो उसका इंश्योरेंस भी कराया होगा। ऐसे में आपको यहां से फायदा की जानकारी मिल सकती है। दरअसल, नई कार की इंश्योरेंस प्रीमियम काफी महंगी होती है। इसे भरना काफी कठिन होता है। ऐसे में अगर आपके ऊपर से यह बोझ कम हो जाए तो क्या होगा। जी हां, आपने सही पढ़ा, कुछ चीजों का ध्यान रखकर महंगी प्रीमियम को कम किया जा सकता है। हालांकि, आपको बता दें कि अलग-अलग कंपनियां इंश्योरेंस प्रीमियम को अलग-अलग तरीके से निर्धारित करती है। 

विज्ञापन

प्रीमियम में करें अंतर

किसी भी इंश्योरेंस का प्रीमियम भरते वक्त अगर आप प्रीमियम में सही चुनाव कर लेते हैं तो भी प्रीमियम की रकम कम हो सकती है। इसके लिए किसी भी दो प्रीमियम में अंतर करके देख लें। इसके बाद जो भी प्रीमियम आपको सही लगे उसका चुनाव करें। ऐसा करने से प्रीमियम की किश्त कम से कम भरनी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थर्ड पार्टी इंश्योरेंस

इंश्योरेंस प्रीमियम का बोझ कम करने के लिए कार के लिए कॉम्प्रेहेंसिव इंश्योरेंस बीमा लिया जा सकता है। दरअसल ऐसा करने से कार को अतिरिक्त सुरक्षा मिल सकती है। मगर इसके लिए ऑन डैमेज कवर भी मिलना चाहिए। ऐसे में कार के जरिए किसी तीसरे व्यक्ति को नुकसान होने की स्थिति में सारा खर्चा थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कंपनी देती है। पुरानी कार के लिए यह सुविधा फायदेमंद साबित हो सकती है। 

विज्ञापन

एंटी थेफ्ट डिवाइस का इस्तेमाल

अगर आप कार में एंटी थेफ्ट डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं, तो ऐसा करने से इंश्योरेंस प्रीमियम कम हो सकता है। इंश्योरेंस कंपनी कार की प्रीमियम इसलिए ज्यादा लेती है, क्योंकि आजकल काफी कारे चोरी हो जाती है। मगर कार में सुरक्षा के दमदार फीचर्स होने की स्थिति में कंपनी प्रीमियम वसूलेगी। 

मोडिफिकेशन से बचें

आपकी जानकारी के लिए इंश्योरेंस कंपनियां कार की प्रीमियम निर्धारित करने से पहले सही से जांच करती हैं। ऐसे में अगर कार में किसी भी तरह का अवैध मोडिफिकेशन पाया जाता है तो इसे नियमों के खिलाफ माना जाता है। इसी वजह से इंश्योरेंस की प्रीमियम थोड़ी अधिक देनी होती है। मगर पैसे बचाने के लिए जरूरी है कि कार में किसी भी तरह के मोडिफिकेशन से बचें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed