Car Care Tips: विंडशील्ड वाइपर्स का इस तरह से रखेंगे ध्यान तो बारिश के मौसम में नहीं होंगे परेशान, पढ़ें टिप्स
कार के विंडशील्ड वाइपर्स खराब मौसम में काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। ऐसे में इस खबर में जानिए कैसे इनका सही तरीके से ध्यान रखना है। पढ़ें कुछ खास टिप्स।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार के कई उपकरण ऐसे होते हैं, जो ड्राइविंग के दौरान काफी अहम भूमिका निभाते हैं। अगर किसी नाजुक उपकरण में जरा सी भी खराबी आ गई तो कार को सही तरीके से चलाना काफी मुश्किल हो जाता है। कार का एक नाजुक उपकरण है विंडशील्ड वाइपर्स। जी हां, अगर कार के विंडशील्ड वाइपर्स का खास ध्यान नहीं रखा तो ये अपनी क्षमता खो सकते हैं। ऐसे में बारिश के दौरान गाड़ी चलाते वक्त ड्राइवर को कुछ भी नजर नहीं आएगा।
विंडशील्ड वाइपर्स के ब्लेड अधिक खर्चीला उपकरण नहीं है। अगर आप इसका सही से ध्यान रखते हैं तो ये खराब मौसम में अहम भूमिका निभाते हैं। आगे जानिए विंडशील्ड वाइपर्स का किस तरह से ध्यान रखना है।
ब्लेड्स की करें नियमित सफाई
बारिश के मौसम में विंडशील्ड वाइपर्स काफी उपयोगी साबित होते हैं। ऐसे में इनके ब्लेड्स को हमेशा साफ रखें। किसी सूफे कपड़े से इन्हें आसानी से साफ किया जा सकता है। अगर आप महीने में एक बार इसके ब्लेड को साफ करते हैं तो इन वाइपर्स की लाइफ लंबी हो जाती है। ऐसे में ये पूरी क्षमता के साथ काम करते हैं।
रबड़ की कंडीशन जांचें
विंडशील्ड वाइपर्स की रबड़ की कंडीशन की नियमित अंतराल पर जांच करनी चाहिए। अगर रबड़ में किसी तरह की खराबी आ गई है तो ये विंडशील्ड को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में इन रबड़ को बिना देर किए बदल देना चाहिए। अगर आपको किसी तरह के संदेह लगे या कुछ समझ में न आए तो आप किसी एक्सपर्ट मैकेनिक की मदद ले सकते हैं।
सूरज की सीधी रोशनी से बचाएं
हमेशा कोशिश करें कि विंडशील्ड वाइपर्स को सूरज की सीधी रोशनी से बचाकर रखें। दरअसल सीधी धूप पड़ने से विंडशील्ड वाइपर्स के ब्लेड जल्दी खराब हो जाते हैं। इन वाइपर्स में क्रैक आ सकता है। इससे बचने के लिए आप अपनी कार को किसी छांव वाली जगह पर पार्क करें। ऐसा करने से विंडशील्ड वाइपर्स लंबे समय तक चलते हैं।