फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   How to protect car from theft in india car anti theft security system

Anti-Theft Protection Devices: क्या आपकी कार में हैं ये एंटी-थेप्ट डिवाइस? चोरी होने से बचाने में करते हैं मदद

Sat, 31 Aug 2024 07:09 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 31 Aug 2024 07:09 PM IST
सार

कारें हमारे रोजमर्रा की जिंदगी में काफी अहमियत रखती है। जिससे वे मूल्यवान संपत्ति बन जाती हैं जिनकी सुरक्षा की हम अनदेखी नहीं कर सकते। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ एंटी-थेफ्ट डिवाइस के बारे में बता रहे हैं जिससे आप अपनी कार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। 

विज्ञापन
How to protect car from theft in india car anti theft security system
Car Anti-Theft Protection Devices - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कारें हमारे रोजमर्रा की जिंदगी में काफी अहमियत रखती है। जिससे वे मूल्यवान संपत्ति बन जाती हैं जिनकी सुरक्षा की हम अनदेखी नहीं कर सकते। कार चोरी एक आम समस्या है, इसलिए कार मालिकों को अपने वाहनों की सुरक्षा करनी चाहिए। खुशकिस्मती से, टेक्नोलॉजी के विकसित होने के साथ ही कई नए एंटी-थेफ्ट डिवाइस मौजूद हैं। एंटी-थेफ्ट डिवाइस या तो पहले से कार में लगे हो सकते हैं। या इन्हें बाहर बाजार से खरीदकर लगाया जा सकता है। इससे किसी वाहन को चोरी करना मुश्किल हो जाता है। और अगर चोरी हो भी गई तो उन्हें ट्रैक करना या फिर से हासिल करना आसान बन जाता है। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ एंटी-थेफ्ट डिवाइस के बारे में बता रहे हैं जिससे आप अपनी कार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। 
विज्ञापन

स्टीयरिंग व्हील लॉक
स्टीयरिंग व्हील लॉक चोरों के लिए स्टीयरिंग व्हील को घुमाना मुश्किल बना देते हैं, भले ही वे इंजन स्टार्ट कर लें। स्टीयरिंग व्हील लॉक कई डिजाइनों में उपलब्ध हैं। जिनमें आसानी से स्टोर करने वाले फोल्डेबल ऑप्शन शामिल हैं। उनके चमकीले रंग और डरावनी मौजूदगी चोरी से बचा सकती है। कुछ चोर स्टीयरिंग व्हील को हटा सकते हैं और बदल सकते हैं, इसलिए उच्च-गुणवत्ता वाले लॉक खरीदने में पैसे खर्च करने चाहिए। लॉक की सामग्री पर विचार करें, क्योंकि प्लास्टिक की तुलना में स्टील वाले लॉक को काटना या तोड़ना मुश्किल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अलार्म सिस्टम
कार अलार्म वाहन सुरक्षा के लिए जरूरी हैं। जिसमें मोशन और शॉक सेंसर, मोबाइल एप और जीपीएस ट्रैकर शामिल हैं। ये अलार्म खिड़की तोड़ने या अनधिकृत प्रवेश जैसी घटनाओं से ट्रिगर होने पर जोर से सायरन बजाते हैं। अगर आपकी कार में बिल्ट-इन अलार्म सिस्टम नहीं है, तो पेशेवर तरीके से इसे लगवाने के बारे में सोचें। कुछ अलार्म मोबाइल एप के साथ आते हैं जो आपको किसी भी घुसपैठ के बारे में तुरंत सूचना देते हैं। 
विज्ञापन

इंजन इमोबिलाइजर
इंजन इमोबिलाइजर सही चाबी के बिना कार को स्टार्ट होने से रोकता है। जिससे वाहन को हॉट-वायर करना लगभग असंभव हो जाता है। कार निर्माताओं द्वारा बड़े पैमाने पर इसका इस्तेमाल होता है। ये उपकरण कार के सुरक्षा की एक प्रभावी, और नहीं दिखने वाली परत होते हैं। 

डैश कैम
आपकी कार चल रही हो या पार्क की हुई हो, डैश कैम इसकी फुटेज रिकॉर्ड कर सकते हैं। यह फुटेज चोरों की पहचान करने में मदद कर सकते हैं। और उससे भी पहले यह चोरों में डर पैदा करते हैं। 

किल स्विच
किल स्विच खास सर्किट या सिस्टम बंद करके कार सुरक्षा को बढ़ाते हैं। जिससे चोरों के लिए इंजन स्टार्ट करना मुश्किल हो जाता है। ये स्विच मैन्युअल रूप से या दूर से एक्टिव किए जा सकते हैं। और आपकी कार की सुरक्षा बढ़ाने का एक किफायती तरीका हैं। 

जीपीएस ट्रैकिंग
जीपीएस ट्रैकिंग प्रोग्राम पुलिस को चोरी हुई कारों को खोजने में मदद करते हैं। चाहे कार चल रही हो या खड़ी हो, जीपीएस ट्रैकिंग से आपकी कार के रियल टाइम लोकेशन की निगरानी की जा सकती है। यदि आपकी कार चोरी हो जाती है तो इस तकनीक से इसे खोजने की संभावना बढ़ जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed