Car Tips: तपती गर्मी में कार को ओवन बनने से बचाने के लिए अपनाएं ये पार्किंग टिप्स, पढ़ें डिटेल
गर्मी का मौसम अधिकतर राज्यों में शुरू हो गया है। ऐसे में अगर आप कार को खुली जगह पर पार्क करते हैं तो पांच मिनट में ही कार गर्म होकर ओवन बन जाती है। ऐसे में यहां जानें कैसे कार को सही तरीके से पार्क करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कई राज्यों में पारा 45 डिग्री के पार चला गया है। ऐसे में अगर आपके पास कार है तो आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। भीषण गर्मी में पारा ज्यादा होने से गाड़ी को भी नुकसान हो सकता है। काफी लोग कार को सूरज की सीधी रोशनी में पार्क करके चले जाते हैं, इसके बाद जब वो लौटकर आते हैं तो कार बहुत ज्यादा गर्म हो चुकी होती है। ऐसे में इस आर्टिकल में जानिए अपनी कार को तपती गर्मी के मौसम में किस तरह से पार्क करें।
शेड का इस्तेमाल करें
गर्मी के मौसम में कार को सही तरीके से पार्क करने के लिए शेड का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसे में आपको किसी पेड़, बिल्डिंग या फिर कवर हुई पार्किंग का सहारा लेना चाहिए। अच्छी छांव वाली जगह पर कार को पार्क करके उसे ओवन बनने से रोका जा सकता है।
विंडशील्ड को करें कवर
गर्मी के दौरान अपनी कार को गर्म आग से बचाने के लिए आप कार की विंडशील्ड को कवर कर सकते हैं। ऐसा करने से कार का इंटीरियर तापमान काफी हद तक कम हो जाएगा। कार में सूरज की रोशनी जाने से रोकने के लिए विंडशील्ड पर लगाने के लिए कई तरह के कवर आते हैं।
थोड़ी खुली रखें विंडो
कार को पार्क करने के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि कार को पार्क करने से पहले उसकी विंडो को थोड़ा सा खोल दें। ऐसा करने से कार के अंदर तापमान कम रहेगा। साथ ही कार में हवा की लय सही बनी रहेगी। यहां पर इसका ध्यान रखें कि कार की विंडो को उतना ही ओपन करें कि कोई भी कार में अवैध तरीके से प्रवेश न कर सकें।
विंडो कवर का यूज
कार को गर्मी से बचाने के लिए आप गाड़ी की खिड़कियों को किसी चीज से कवर कर सकते हैं। आप किसी काली पट्टी का सहारा ले सकते हैं। कार की विंडो कवर करने से गर्मी का असर काफी कम हो जाएगा। साथ ही प्राइवेसी भी बनी रहेगी। हालांकि, इससे पहले अपने स्थानीय आरटीओ ऑफिस से इस बारे में जानकारी जुटा लें।