Car Care Tips: कार का एक्सटीरियर सालों-साल रहेगा चमकदार, इन टिप्स का रखें ध्यान
बाजार में कारों की मांग में लगातार उछाल देखा जा रहा है। मगर क्या आप जानते हैं कि नई कार के एक्सटीरियर का किस तरह से ख्याल रखना होता है। अगर नहीं तो इस खबर में जानिए डिटेल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई कार खरीदना आज भी काफी लोगों के लिए एक बड़ी बात होती है। ऐसे में जरूरी है कि कार का सही तरीके से ध्यान रखा जाए। देश में काफी लोग नई कार खरीदने के बाद उसका काफी अच्छे ढंग से ख्याल रखते हैं। हालांकि, बहुत लोग ये नहीं जानते हैं कि कार के एक्सटीरियर को किस तरह से सही रखा जाए, ताकि कार सालों-साल चमकती रहे। आइए नीचे जानते हैं कि कार के एक्सटीरियर का किस तरह से ध्यान रखना है।
ऐसा करने से बचें
कई लोगों को ये गलतफहमी है कि कार को रोजाना पानी से साफ करना चाहिए। ऐसा करके कार से सारी गंदगी हट जाती है और कार की चमक ठीक रहती है। मगर ये सच नहीं है, अगर आप कार को रोजाना पानी से धोते हैं तो इससे कार के एक्सटीरियर पर बुरा असर पड़ता है। कार के पेंट की ऊपर की लेअर और एलिमेंट को नुकसान होता है। इसलिए कार को रोजाना पानी से धोने से बचें।
वैक्स का इस्तेमाल
काफी लोग अपनी कार की चमक को बेहतर रखने के लिए कार पर वैक्स का इस्तेमाल करते हैं। वैक्स के इस्तेमाल से कार की चमक एकदम नई जैसी हो जाती है। ऐसे में कार को लंबे समय तक चलाने के लिए इसका सही यूज जरूरी है। इससे कार के पेंट को भी एक नई लेअर मिलती है।
ट्रीटमेंट का यूज
आजकल बाजार में कई तरह के कार को सुरक्षा देने वाले पेंट आ रहे हैं। इसके साथ ही कई तरह के ट्रीटमेंट भी उपलब्ध हैं, जिनके इस्तेमाल से कार की चमक को कई सालों तक बरकरार रखा जा सकता है। हालांकि, आप इनका कैसे इस्तेमाल करते हैं, ये काफी जरूरी है।
कार की नियमित जांच
अगर आप अपनी कार को नियमित तौर पर चेक करते हैं तो ये एक अच्छी आदत है। कार की नियमित जांच से किसी छोटे-मोटे स्क्रैच के बारे में सही समय पर पता चल जाता है। ऐसे में किसी भी छोटे-मोटे स्क्रैच को तुरंत ठीक करवाना चाहिए। अगर आप इसे नजरअंदाज करते हैं तो ये बाद में काफी महंगा साबित हो सकता है।