फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   how to know car alternator is bad car care tips in hindi how to know car alternator is bad

Car Tips: अगर आपकी कार कर रही है ये इशारे, तो हो जाएं सावधान, कार के अल्टरनेटर को है मरम्मत की जरूरत

Thu, 04 Jan 2024 08:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 04 Jan 2024 08:35 PM IST
विज्ञापन
how to know car alternator is bad car care tips in hindi how to know car alternator is bad
Car Alternator - फोटो : Social Media
आपकी कार कई सारे पुर्जों से बनी होती है, और उनमें से एक बेहद महत्वपूर्ण कंपोनेंट अल्टरनेटर होता है। अल्टरनेटर आपकी कार की बैटरी को चार्ज रखता है और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चलाने में मदद करता है। अगर अल्टरनेटर खराब हो जाए तो कार में कई समस्याएं आ सकती हैं, और आप बीच रास्ते में फंस सकते हैं। इसलिए, खराबी के किसी भी संकेत पर कार के अल्टरनेटर की जांच और मरम्मत करवाना जरूरी है।
विज्ञापन


यहां हम आपको बता रहे हैं कि किन संकेतों से पता चलता है कि आपकी कार के अल्टरनेटर की मरम्मत की जरूरत है।

बैटरी लाइट का चालू होना
अगर आपकी कार के डैशबोर्ड पर बैटरी की लाइट जल रही है, तो यह अल्टरनेटर में खराबी का संकेत हो सकता है। जब अल्टरनेटर ठीक से काम नहीं कर रहा होता है, तो बैटरी को पर्याप्त वोल्टेज नहीं मिल पाता, जिससे कार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं चल पाते। इस वजह से बैटरी की वार्निंग लाइट जलती रहती है।
विज्ञापन


रोशनी का कम होना या टिमटिमाना
जब अल्टरनेटर कमजोर हो जाता है, तो बैटरी कार की बिजली की जरूरत को पूरा नहीं कर पाती। इससे हेडलाइट्स झिलमिला सकती हैं या बार-बार तेज रोशनी और डिम पड़ सकती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अल्टरनेटर लाइट्स को लगातार जलाए रखने के लिए पर्याप्त पावर नहीं पैदा कर रहा होता है। ये सबकुछ डैशबोर्ड लाइट्स के साथ भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार की एक्सेसरीज ठीक से काम नहीं करेंगे
जब अल्टरनेटर ठीक से काम नहीं कर रहा होता, तो कार का कंप्यूटर गैर-जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बिजली काट देता है। इससे वाहन में कई तरह की दिक्कतें आ सकती हैं। पावर विंडो धीमी चलेंगी, सनरूफ बंद होकर अटक जाएगा, और सीट हीटर ठीक से काम नहीं करेंगे।

इंजन बे से अजीब गंध
अगर आपको जलते हुए रबर या बिजली के तारों जैसी गंध आती है, तो हो सकता है कि अल्टरनेटर बहुत ज्यादा काम कर रहा हो या उसके पुर्जे घिस-पिटकर कमजोर हो गए हों। यह गंध घर्षण के कारण पैदा होती है, जो गर्मी पैदा करती है और रबर या तारों को जला देती है।

इस स्थिति में अल्टरनेटर की जांच करवाना जरूरी है। अगर आप कार चलाते समय ऐसी गंध को सूंघते हैं, तो सुरक्षित स्थान पर रुकिए और इंजन बंद कर दीजिए। फिर किसी क्वालिफाइड मैकेनिक से जल्द से जल्द अल्टरनेटर की जांच करवाएं।

कार स्टार्ट करने में दिक्कत
अगर आपकी कार को स्टार्ट करने में दिक्कत हो रही है या वह बार-बार बंद हो रही है, तो अल्टरनेटर इसके पीछे का जिम्मेदार हो सकता है। हो सकता है कि वह ठीक से बैटरी चार्ज नहीं कर रहा हो। इसका मतलब है कि कार बैटरी में पहले से जमा बिजली से तो स्टार्ट हो रही है। लेकिन अल्टरनेटर इंजन को चलाने के लिए पर्याप्त बिजली पैदा नहीं कर रहा है।


इस स्थिति में, कार ज्यादा देर तक चलाने से बचना चाहिए और एक योग्य मैकेनिक से जल्द से जल्द अल्टरनेटर की जांच करवाना ज़रूरी है। अगर वक्त रहते अल्टरनेटर की मरम्मत नहीं करवाई गई, तो बैटरी पूरी तरह से डिस्चार्ज हो सकती है और सड़क पर ही फंसने जैसी मुसीबत आ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed