{"_id":"6549c2483ee5c0332e0081b5","slug":"how-to-improve-the-habit-of-driving-a-car-the-life-of-brakes-will-become-longer-know-the-details-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Care Tips: कार चलाने की आदत में करें किस तरह सुधार, ब्रेक्स की उम्र हो जाएगी लंबी, जानें डिटेल","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Care Tips: कार चलाने की आदत में करें किस तरह सुधार, ब्रेक्स की उम्र हो जाएगी लंबी, जानें डिटेल
Tue, 07 Nov 2023 10:40 AM IST
समीर गोयल
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Tue, 07 Nov 2023 10:40 AM IST
सार
कार चलाने की आदत में सुधार के साथ ही ब्रेक्स की उम्र को बिना कोई खर्चा किए आसानी से बढ़ाया जा सकता है। ऐसा किस तरह किया जा सकता है। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि उनकी कार के ब्रेक्स समय से पहले ही खराब हो जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी कार चलाने की आदत में सुधार के साथ ही ब्रेक्स की उम्र को भी बढ़ाया जा सकता है। ऐसा किस तरह से किया जा सकता है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं।
विज्ञापन
बार-बार ना लगाएं ब्रेक
कुछ लोगों को बार-बार ब्रेक लगाने की आदत होती है। इस खराब आदत के कारण ही कार के ब्रेक्स काफी जल्दी खराब हो जाते हैं। पहाड़ी इलाके में कार चलाते हुए तो सामान्य से ज्यादा ब्रेक्स लगाने पड़ते हैं, जिससे ब्रेक्स काफी जल्दी गर्म होने लगते हैं। ऐसा होने पर ब्रेक पैड और ब्रेक शू का तापमान काफी तेजी से बढ़ता है और ब्रेक जल्दी खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल
विज्ञापन
दूसरी कार के बीच बनाएं दूरी
कभी भी किसी दूसरी कार के बिल्कुल पीछे चलना भी ब्रेक को जल्दी खराब करता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब किसी दूसरे वाहन के पीछे कार को चलाया जाता है तो काफी तेजी से ब्रेक लगाने की जरुरत होती है। लेकिन अगर दूसरे वाहन के साथ उचित दूरी बनाकर रखी जाए तो फिर ब्रेक का कम उपयोग करना पड़ता है, जिससे ब्रेक की उम्र बढ़ जाती है।
यह भी पढ़ें - Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज
सड़क पर रहें सतर्क
सड़क पर सतर्क रहने के कारण आप हादसे से तो बच ही सकते हैं साथ ही कार के ब्रेक का उपयोग भी कम होता है। वहीं अगर ध्यान बंट जाए तो फिर हादसा होने का खतरा तो बढ़ता ही है साथ ही जरुरत के समय ब्रेक भी काफी तेजी से लगाने पड़ते हैं। जिससे ब्रेक जल्दी घिसकर खराब हो जाते हैं।
यह भी पढ़ें - Tata Nexon Battery Cost: वारंटी के बाद आपकी इलेक्ट्रिक कार की बैटरी हो जाए खराब, तो जानें कितना होगा खर्च
सही गियर में चलाएं कार
गाड़ी की स्पीड को कम करने के लिए गियर को भी उसी अनुपात में डाउन करें। इसका फायदा यह होगा कि गियर बॉक्स पर बुरा असर नहीं होता। इसके बाद कार प्रभावी ढंग से धीमी भी हो जाती है। तेजी से ब्रेक लगाने से बचना चाहिए। इससे ब्रेक तो कम घिसेंगे ही, साथ ही टायर भी कम रगड़ खाएंगे।
यह भी पढ़ें- Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल