Car Tips: हाईवे पर खराब हो जाए कार तो न लें टेंशन, बस इन टिप्स को करें फॉलो
कार से सफर के दौरान बीच रास्ते पर गाड़ी बंद हो जाती है। ऐसे में अगर कभी आप भी इस मुसीबत आ जाएं तो आपको घबराने की बजाय कुछ खास बातों को फॉलो करना होगा। ताकि किसी भी हादसे से बचा जा सकें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में अभी भी गर्मी का सितम खत्म नहीं हुआ है। कई लोग अभी पहाड़ों पर ठंडक लेने के लिए जा रहे हैं। काफी लोग अपनी कार से यात्रा करना पसंद करते हैं, क्योंकि इससे सुविधा का स्तर थोड़ा बढ़ जाता है। अगर आप किसी ट्रिप पर जाने की योजना बना रहे हैं तो आपने सोचा है कि अगर आपकी कार हाईवे पर खराब हो गई तो क्या करना होगा। हाईवे का सफर काफी लंबा और थकानभरा होता है। ऐसे में कार अचानक से चलती हुए बीच सड़क पर रुक गई तो इस दौरान काफी सतर्क रहना होता है। नीचे जानिए इसकी पूरी डिटेल।
इमरजेंसी लाइट करें ऑन
अगर हाईवे पर चलते हुए कार रुक जाएं तो सबसे पहले कार की इमरजेंसी लाइट यानी हैजर्ट लाइट को ऑन कर दें। ऐसा करने से आसपास से निकलने वाले लोगों को संकेत मिल जाएगा कि कार में कुछ खराबी आ गई है, इसलिए कार रुक गई है। इस लाइट को तब तक चालू रखना है, जब तक कोई मदद न मिल जाए।
साइड में पार्क करें कार
हाईवे पर ट्रैफिक का फ्लो काफी ज्यादा होता है। साथ ही गाड़ियों की रफ्तार भी बहुत ज्यादा होती है, ऐसे में अगर कार बीच सड़क पर खराब हो जाए तो कोशिश करें कि कार को किसी तरह से साइड में लाया जाए, ताकि कार को किसी तरह का नुकसान न हो। साथ ही आसपास से गुजरने वाली गाड़ियों की टकराने की संभावना भी कम हो जाती है।
हैंडब्रेक का करें इस्तेमाल
अगर हाईवे पर अचानक से खराब हो जाए तो कार को किसी सुरक्षित स्थान पर खड़ा करने के बाद कार के हैंडब्रेक लगा दें। ऐसा करने से कार फिसलने से बच जाएगी। साथ ही कार को बेहतर सुरक्षा मिलेगी।
अन्य ड्राइवरों की मदद लें
अगर कार से सफर पर जाते वक्त बीच रास्ते में गाड़ी में खराबी आ जाए तो कार को साइड में रोककर अन्य ड्राइवरों की मदद ले सकते हैं। कई बार कार का इंजन गर्म हो जाता है, ऐसे में कार का बोनट खोलकर उसे चेक कर सकते हैं। साथ ही किसी मैकेनिक का नंबर है तो उसे सहायता के लिए बुला सकते हैं या फिर कार को टो करके किसी मैकेनिक के पास लेकर जा सकते हैं।