{"_id":"67ab68fffef5a4dd030b4d66","slug":"how-to-get-vip-number-plate-in-india-how-to-book-fancy-number-plate-2025-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"VIP Number Plate: अपनी गाड़ी के लिए चाहिए वीआईपी नंबर? जानें बुक करने की पूरी प्रक्रिया","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
VIP Number Plate: अपनी गाड़ी के लिए चाहिए वीआईपी नंबर? जानें बुक करने की पूरी प्रक्रिया
Tue, 11 Feb 2025 08:43 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 11 Feb 2025 08:43 PM IST
सार
भारत में गाड़ियों के लिए वीआईपी नंबर प्लेट का क्रेज तेजी से बढ़ा है। लोग अपनी कार या बाइक को एक अलग पहचान देने के लिए खास नंबर लेने की होड़ में रहते हैं। यह सिर्फ एक स्टेटस सिंबल नहीं बल्कि न्यूमरोलॉजी और निजी पसंद से भी जुड़ा होता है। इसके लिए लोग बड़ी रकम खर्च करने से भी पीछे नहीं हटते।
विज्ञापन
VIP Number Plate
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत में गाड़ियां सिर्फ सफर का साधन नहीं होतीं, बल्कि लोग अपनी पहचान को इससे जोड़कर भी देखते हैं। कई लोग अपनी कार या बाइक के लिए खास या यूनिक नंबर लेना पसंद करते हैं। कुछ लोग अपने सभी वाहनों के लिए एक खास पैटर्न चाहते हैं। तो कुछ अंकशास्त्र (न्यूमरोलॉजी) के आधार पर वाहन के लिए नंबर चुनते हैं।
विज्ञापन
VIP नंबर प्लेट कैसे मिलती है?
खास VIP (वीआईपी) नंबर प्लेट्स आमतौर पर महंगे होते हैं। अब ये नंबर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) द्वारा ऑनलाइन नीलामी (e-auction) के जरिए मिलते हैं। इच्छुक लोग अपने पसंदीदा नंबर के लिए बोली लगा सकते हैं। सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को यह नंबर दिया जाता है।

- फोटो : Freepik
रजिस्ट्रेशन फीस और अन्य शुल्क
VIP नंबर के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति को एक निश्चित पंजीकरण शुल्क और अपनी पसंदीदा नंबर की बेस प्राइस को डिपॉजिट के रूप में जमा करना होता है। अगर बोली सफल होती है, तो तय समय सीमा में शेष राशि का भुगतान करना जरूरी होता है। समय पर भुगतान न करने पर आवेदन रद्द हो सकता है। ध्यान दें कि जमा की गई सुरक्षा राशि (कॉशन मनी) वापस की जा सकती है, लेकिन रजिस्ट्रेशन शुल्क रिफंड नहीं होता।

VIP नंबर प्लेट कैसे हासिल करें?
अगर आप अपनी कार, स्कूटर या बाइक के लिए VIP नंबर बुक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
स्टेप 1: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) की आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक उपयोगकर्ता (पब्लिक यूजर) के रूप में रजिस्टर करें।
स्टेप 2: अकाउंट बनाएं और लॉग इन करें।
अगर आप अपनी कार, स्कूटर या बाइक के लिए VIP नंबर बुक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
स्टेप 1: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) की आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक उपयोगकर्ता (पब्लिक यूजर) के रूप में रजिस्टर करें।
स्टेप 2: अकाउंट बनाएं और लॉग इन करें।
VIP Number Plate
- फोटो : Amar Ujala
स्टेप 3: अपना क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) चुनें और उपलब्ध नंबरों की सूची में से अपना मनपसंद नंबर चुनें। अगर आपके पास कोई विशेष नंबर है, तो उसकी उपलब्धता भी चेक कर सकते हैं। हर नंबर के लिए निर्धारित आरक्षण शुल्क दिखाया जाएगा।
स्टेप 4: आवश्यक पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और अपना नंबर रिजर्व करें।
स्टेप 4: आवश्यक पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और अपना नंबर रिजर्व करें।
स्टेप 5: अपनी पसंद के VIP नंबर के लिए ऑनलाइन नीलामी में भाग लें। बोली लगाएं और अन्य लोगों की बोलियों पर नजर रखें। जरूरत पड़ने पर अपनी बोली बढ़ाएं।
स्टेप 6: नीलामी खत्म होने के बाद आवश्यक भुगतान करें या अगर बोली असफल रही हो, तो रिफंड हासिल करें।
स्टेप 7: आवंटन पत्र (अलॉटमेंट लेटर) प्रिंट करें, जो आपके यूनिक या VIP नंबर का आधिकारिक प्रमाण होगा।
स्टेप 6: नीलामी खत्म होने के बाद आवश्यक भुगतान करें या अगर बोली असफल रही हो, तो रिफंड हासिल करें।
स्टेप 7: आवंटन पत्र (अलॉटमेंट लेटर) प्रिंट करें, जो आपके यूनिक या VIP नंबर का आधिकारिक प्रमाण होगा।
VIP Number Plate
- फोटो : Freepik
VIP नंबर प्लेट की उपलब्धता ऑनलाइन कैसे चेक करें?
अगर आप VIP नंबर लेना चाहते हैं, तो उसकी उपलब्धता MoRTH की वेबसाइट पर ऐसे चेक कर सकते हैं:
स्टेप 1: MoRTH की वेबसाइट पर जाएं और पेज के नीचे 'चॉइस नंबर' बटन पर क्लिक करें।
अगर आप VIP नंबर लेना चाहते हैं, तो उसकी उपलब्धता MoRTH की वेबसाइट पर ऐसे चेक कर सकते हैं:
स्टेप 1: MoRTH की वेबसाइट पर जाएं और पेज के नीचे 'चॉइस नंबर' बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 2: राज्य और संबंधित क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) चुनें, ताकि उपलब्ध नंबरों की सूची देख सकें।
स्टेप 3: अगर आपके पास कोई खास नंबर है, तो उसे दर्ज करके उपलब्धता की जांच करें।
स्टेप 3: अगर आपके पास कोई खास नंबर है, तो उसे दर्ज करके उपलब्धता की जांच करें।