फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   how to get maximum discount on new car know these 4 smart tips

Car Discount: बिना ज्यादा मोलभाव किए कैसे पाएं नई कार पर भारी छूट, जानिए 4 स्मार्ट जुगाड़

Fri, 09 May 2025 07:30 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Fri, 09 May 2025 07:30 PM IST
सार

How To Get Maximum Discount On Car: नई कार खरीदना जितना रोमांचक होता है, उतना ही जरूरी होता है सही डील हासिल करना। इस स्टोरी में हम आपको बताएंगे ऐसे 4 बेहतरीन जुगाड़, जो नई कार पर बंपर डिस्काउंट दिलाने में मदद करेंगे।

विज्ञापन
how to get maximum discount on new car know these 4 smart tips
कार पर डिस्काउंट - फोटो : Freepik

विस्तार

कार पर लोगों से कई तरह के सलाह-मशवरे मिल जाते हैं, लेकिन कार खरीदते समय तगड़ा डिस्काउंट कैसे लिया जाए, इसपर कम ही चर्चा होती है। यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिससे आप नई कार में भारी-भरकम डिस्काउंट पा सकते हैं। आइए जानते हैं...
विज्ञापन


1. महीने और वर्ष के अंत में खरीदारी करें
कार डीलरशिप्स आमतौर पर महीने और वर्ष के अंत में अपने बिक्री लक्ष्यों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त छूट प्रदान करते हैं। इस समय खरीदारी करने से आपको बेहतर डिस्काउंट मिल सकते हैं। खासतौर पर साल के अंतिम माह में, जब डीलर के उपर पुराने स्टॉक को क्लियर करने का प्रेशर रहता है। इस समय छूट की संभावनाएं अधिक होती हैं।
विज्ञापन


2. स्पेशल एडिशन या कम मांग वाले मॉडल चुनें
स्पेशल एडिशन कारों को कुछ अलग रंग या फीचर्स के साथ लॉन्च किया जाता है। ये मॉडल कम लोकप्रिय होते हैं और अक्सर डीलरशिप्स में अधिक समय तक रहते हैं, जिससे डीलर उन्हें बेचने के लिए अतिरिक्त छूट देने को तैयार होते हैं। ये मॉडल थोड़े महंगे होते हैं, लेकिन अगर आपको अच्छा-खासा डिस्काउंट मिल गया तो ऐसे मॉडल को खरीदना फायदे का सौदा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. इंश्योरेंस विकल्पों की तुलना करें
नई कार खरीदते समय, डीलरशिप द्वारा प्रस्तावित बीमा योजनाएं महंगी हो सकती हैं। आप खुद से कार के लिए इंश्योरेंस ले सकते हैं। कई कंपनियों के इश्योरेंस को कंपेयर करें और उनसे कोटेशन बी ले लें। इसके अलावा, डीलरशिप से बातचीत करते समय इन कोटेशनों का उपयोग करके बीमा प्रीमियम पर छूट की मांग करें।


4. क्रेडिट कार्ड से डाउन पेमेंट करें
यदि आपके पास क्रेडिट कार्ड है, तो डाउन पेमेंट का कुछ हिस्सा उससे भुगतान करने पर आपको रिवॉर्ड पॉइंट्स या कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा, कुछ बैंक और क्रेडिट कार्ड कंपनियां कार खरीद पर खास ऑफर भी देती हैं। कार्ड कंपनी से संपर्क करके ऐसे ऑफर्स की जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed