फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   how to fix car dashboard light car dashboard lights not working

Dashboard Lights: कार की खराब डैशबोर्ड लाइटों को कैसे करें ठीक, आजमाएं ये आसान टिप्स

Fri, 17 Nov 2023 10:40 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 17 Nov 2023 10:40 PM IST
सार

डैशबोर्ड लाइटें ड्राइवरों को स्पीड और फ्यूल लेवल से लेकर वार्निंग सिग्नल तक सभी जरूरी जानकारी देने में अहम भूमिका निभाती हैं। जब ये लाइटें खराब हो जाती हैं, तो यह खीज तो पैदा करती ही है और संभावित रूप से खतरनाक भी हो सकता है।

विज्ञापन
how to fix car dashboard light car dashboard lights not working
Car Dashboard Lights - फोटो : Social Media

विस्तार

डैशबोर्ड लाइटें ड्राइवरों को स्पीड और फ्यूल लेवल से लेकर वार्निंग सिग्नल तक सभी जरूरी जानकारी देने में अहम भूमिका निभाती हैं। जब ये लाइटें खराब हो जाती हैं, तो यह खीज तो पैदा करती ही है और संभावित रूप से खतरनाक भी हो सकता है। हालांकि, ऐसे कई कदम हैं जो आप अपनी कार में नॉन-फंक्शनल डैशबोर्ड लाइटों का पता लगाने और उन्हें ठीक करने के लिए उठा सकते हैं। यहां, हम आपकी खराब लाइटों को ठीक करने के लिए कुछ जरूरी टिप्स बता रहे हैं।
विज्ञापन


डिमर स्विच को चेक करें
डिमर स्विच की जांच से शुरुआत करें। कभी-कभी, लग सकता है कि लाइटें खराब हो गई हैं। जबकि वास्तव में वे सिर्फ डिम होती हैं। डिमर स्विच को एडजस्ट करें। और पता करें कि कहीं यह अपनी सबसे निचले पोजिशन पर तो सेट नहीं है, जिससे रोशनी मुश्किल से दिखाई दे रही हो।
विज्ञापन


फ्यूज की जांच करें
डैशबोर्ड की लाइट खराब होने का सबसे आम कारणों में से एक फ्यूज का उड़ना है। फ्यूज बॉक्स का पता लगाने के लिए अपनी कार के मैनुअल को चेक करें। और डैशबोर्ड लाइट से जुड़े फ्यूज की पहचान करें। यदि फ्यूज उड़ गया है, तो उसे उसी कैपेसिटी के नए फ्यूज से बदल दें। यह एक सीधा तरीका है जो अक्सर फंक्शन बहाल कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्ब और वायरिंग की जांच करें
यदि फ्यूज बदलने से समस्या का समाधान नहीं होता है, तो डैशबोर्ड के पीछे के बल्बों की जांच करें। फ्यूज हुए बल्बों को इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर तक पहुंच कर आसानी से बदला जा सकता है। इसके अलावा, किसी भी नुकसान या ढीली वायरिंग की जांच करें जो इलेक्ट्रिक कनेक्शन में रुकावट डाल सकती है।

पेशेवर की मदद लें
समस्या दूर करने के लिए यदि इन बुनियादी कोशिशें काम नहीं करती हैं और समस्या बनी रहती है, तो आरको पेशेवर मैकेनिक या ऑटो-इलेक्ट्रीशियन से मिलना पड़ सकता है। एडवांस्ड इलेक्ट्रिकल समस्याएं, जैसे इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर या कंट्रोल मॉड्यूल के साथ समस्याएं, जांच और मरम्मत के लिए विशेष जानकारी और उपकरण की जरूरत हो सकती है।


सुरक्षित ड्राइविंग के लिए डैशबोर्ड लाइटों को ठीक से काम करना जरूरी है। इन टिप्स को अपनाकर आप काम नहीं कर रहे डैशबोर्ड लाइट की समस्याओं को दूर कर सकते हैं। और एक बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस हासिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed