फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   how to check used motorcycle scooter before buying know the full detail

Auto Tips: पुरानी बाइक या स्कूटर खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना बाद में होगा सिर्फ पछतावा

Mon, 06 May 2024 07:40 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 06 May 2024 07:40 PM IST
सार

अगर आप इन दिनों पुरानी बाइक या स्कूटर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो एक बार इस खबर पर ध्यान दें। इस खबर में पढ़ें कि पुरानी बाइक या स्कूटर खरीदते वक्त किन बातों को याद रखना जरूरी है। 

विज्ञापन
how to check used motorcycle scooter before buying know the full detail
Auto Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

ऑटो बाजार में दो पहिया वाहनों की मांग काफी ज्यादा बनी हुई है। टू-व्हीलर की सवारी और इसका इस्तेमाल काफी आसान रहता है। अधिकतर लोग अपने पर्सनल काम के लिए भी दो पहिया वाहनों का यूज करते हैं। इसके अलावा कार के मुकाबले दो पहिया वाहन को खरीदना ज्यादा अफोर्डेबल होता है। ऐसे में काफी लोग पुरानी बाइक और स्कूटर खरीदते हैं। हालांकि, पुरानी मोटरसाइकिल या स्कूटर को खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, अगर आप इनका ख्याल नहीं रखेंगे तो आपको बाद में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन

खरीदने के पीछे क्या है मकसद

अगर आप पुरानी बाइक या स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले ये निर्धारित करें कि आप पुरानी बाइक या स्कूटर क्यों खरीद रहे हैं। पुरानी बाइक या स्कूटर खरीदने के पीछे क्या मकसद है। अपने अपने रोजाना के कामों को करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। क्या आप फ्यूल बचाने वाले वाहनों को तलाश रहे हैं। आप ऐसे दोपहिया वाहन को दे रहे हैं, जो दिखने में काफी अच्छा हो, या फिर वाहन का इंजन थोड़ा ताकतवर हो। अगर आप पुरानी बाइक या स्कूटर को खरीदने से पहले इस रिसर्च को पूरा कर लेंगे तो आपका काम काफी आसान हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छी तरह से करें जांच

पुरानी बाइक या स्कूटर खरीदते वक्त कभी भी जल्दबाजी में न रहें। दोपहिया वाहन के अच्छे लुक से कभी भी प्रभावित न हो। कई बार देखा गया है कि पुराना दोपहिया वाहन लेते वक्त लोग सिर्फ उसके लुक से प्रभावित हो जाते हैं, मगर बाद में वह सही तरीके से नहीं चलता है। ऐसे में पुरानी बाइक या स्कूटर को लेने से पहले उसे दिन की रोशनी में सही तरीके से चेक करें। दोपहिया वाहन को अच्छे से देखें कि उसमें किसी तरह का कोई क्रैक तो नहीं है। इस दौरान आप इंजन की लीकेज, किसी फ्रेम में टूट-फूट और ब्रेक के साथ क्लच की भी जांच कर सकते हैं। इसके अलावा आप पुरानी बाइक या स्कूटर की राइड लेकर उसे चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन

दस्तावेजों पर दें खास ध्यान

पुरानी बाइक या स्कूटर खरीदते काफी लोग उसके दस्तावेजों पर ध्यान नहीं देते हैं। अगर आप भी ऐसी गलती करेंगे तो आपको बाद में कानूनी परेशानी हो सकती है। इस दौरान आप इंजन और चेसिस नंबर, पीयूसी सर्टिफिकेट और आरटीओ से एनओसी सर्टिफिकेट की गंभीरता के साथ जांच करें। अगर आप दस्तावेजों की सही से जांच नहीं कर पाते हैं तो आप अपने साथ किसी एक्सपर्ट को लेकर जा सकते हैं। 

कम कराएं कीमत

अंत में आप जो पुरानी बाइक या स्कूटर खरीद रहे हैं, उसमें किसी तरह की छोटी-मोटी दिक्कत हैं तो आप बेचने वाले से कीमत को कम करा सकते हैं। पुरानी बाइक या स्कूटर में किसी तरह की तकनीकी खराबी होने पर भी आप दाम को कम करने को कह सकते हैं। अगर सेलर आपकी सभी बातों को मानकर पुरानी बाइक या स्कूटर बेचने के लिए तैयार हो जाता है तो आप प्रोसेस को आगे बढ़ा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed