Bike Tips: बैटरी बंद होने पर बाइक को कैसे करें बंप स्टार्ट, जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस
बाइक की बैटरी बंद होने के बाद उसे स्टार्ट करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बाइक के पुश स्टार्ट बटन विकल्प का लाभ लिया जा सकता है। बंप स्टार्ट बटन के जरिए बाइक को शुरू किया जा सकता है। नीचे जानिए क्या है प्रोसेस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज के समय में मोटरसाइकिल में कई मॉर्डन तकनीक दी जा रही हैं। बैटरी के जरिए बाइक को स्टार्ट करना एक मुश्किल काम होता है। ऐसे में बाइक में अब पुश स्टार्ट और बंप स्टार्ट का विकल्प दिया जा रहा है। अक्सर देखा गया है कि बाइक की बैटरी या फिर इंजन सही तरीके से काम नहीं करते हैं। ऐसे में बंप स्टार्ट का विकल्प काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।
पुश स्टार्ट से शुरू करें बाइक
बाइक में पुश स्टार्ट के विकल्प का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको ये देखना है कि बाइक के सभी फंक्शन सही से काम कर रहे हैं या नहीं। कई बार किसी अन्य कारण की वजह से भी बाइक शुरू नहीं होती है। इसके अलावा ये भी देखें कि बाइक का किल स्विच ऑन हो। ऐसा करने के बाद आपको ये देखना है कि बाइक को शुरू करने के लिए उसमें भरपूर मात्रा में ईंधन है या नहीं।
गियर का रखें ध्यान
बाइक को पूरी तरह से देखने के बाद अब आपको दूसरे स्टेप पर जाना है। बाइक को पुश स्टार्ट करने के लिए बाइक को निचले गियर में रखना है। ऐसे में आप बाइक को पहले या फिर दूसरे गियर में रख सकते हैं। कई बार देखा गया है ऐसे मामलों में बाइक का पहला गियर ज्यादा काम करता है, तो कभी दूसरा गियर अधिक लाभदायक साबित होता है। बाइक को बंप स्टार्ट करने के लिए आप अब क्लच खीचने के बाद बाइक को पुश कर सकते हैं। मोटरसाइकिल की स्पीड को आप 8 किलोमीटर प्रतिघंटा रख सकते हैं।
बदलनी पड़ सकती है बैटरी
बाइक की स्पीड बनने के बाद आप क्लच को छोड़ सकते हैं। इसके बाद स्टार्ट बटन पर हिट करना होगा। फिर आपको क्लच के साथ फिर से जुड़ना है, नहीं तो आपका बाइक से नियंत्रण हट सकता है। ऐसे में जब बाइक स्टार्ट हो जाएगी तो बाइक की बंद पड़ी बैटरी एक बार फिर चार्ज होनी शुरू हो जाएगी। इस दौरान आपको भूलकर भी इंजन बंद नहीं करना है। इस सारे प्रोसेस को फॉलो करने के बाद भी अगर बाइक की बैटरी सही से चार्ज नहीं होती है तो फिर उसे बदलने की जरूरत है।