फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   How To Bump Start Motorcycle know the Tips

Bike Tips: बैटरी बंद होने पर बाइक को कैसे करें बंप स्टार्ट, जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

Wed, 01 May 2024 01:09 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 01 May 2024 01:09 PM IST
सार

बाइक की बैटरी बंद होने के बाद उसे स्टार्ट करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बाइक के पुश स्टार्ट बटन विकल्प का लाभ लिया जा सकता है। बंप स्टार्ट बटन के जरिए बाइक को शुरू किया जा सकता है। नीचे जानिए क्या है प्रोसेस। 

विज्ञापन
How To Bump Start Motorcycle know the Tips
Bike Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

आज के समय में मोटरसाइकिल में कई मॉर्डन तकनीक दी जा रही हैं। बैटरी के जरिए बाइक को स्टार्ट करना एक मुश्किल काम होता है। ऐसे में बाइक में अब पुश स्टार्ट और बंप स्टार्ट का विकल्प दिया जा रहा है। अक्सर देखा गया है कि बाइक की बैटरी या फिर इंजन सही तरीके से काम नहीं करते हैं। ऐसे में बंप स्टार्ट का विकल्प काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। 

विज्ञापन

पुश स्टार्ट से शुरू करें बाइक

बाइक में पुश स्टार्ट के विकल्प का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आपको ये देखना है कि बाइक के सभी फंक्शन सही से काम कर रहे हैं या नहीं। कई बार किसी अन्य कारण की वजह से भी बाइक शुरू नहीं होती है। इसके अलावा ये भी देखें कि बाइक का किल स्विच ऑन हो। ऐसा करने के बाद आपको ये देखना है कि बाइक को शुरू करने के लिए उसमें भरपूर मात्रा में ईंधन है या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गियर का रखें ध्यान

बाइक को पूरी तरह से देखने के बाद अब आपको दूसरे स्टेप पर जाना है। बाइक को पुश स्टार्ट करने के लिए बाइक को निचले गियर में रखना है। ऐसे में आप बाइक को पहले या फिर दूसरे गियर में रख सकते हैं। कई बार देखा गया है ऐसे मामलों में बाइक का पहला गियर ज्यादा काम करता है, तो कभी दूसरा गियर अधिक लाभदायक साबित होता है। बाइक को बंप स्टार्ट करने के लिए आप अब क्लच खीचने के बाद बाइक को पुश कर सकते हैं। मोटरसाइकिल की स्पीड को आप 8 किलोमीटर प्रतिघंटा रख सकते हैं। 

विज्ञापन

बदलनी पड़ सकती है बैटरी

बाइक की स्पीड बनने के बाद आप क्लच को छोड़ सकते हैं। इसके बाद स्टार्ट बटन पर हिट करना होगा। फिर आपको क्लच के साथ फिर से जुड़ना है, नहीं तो आपका बाइक से नियंत्रण हट सकता है। ऐसे में जब बाइक स्टार्ट हो  जाएगी तो बाइक की बंद पड़ी बैटरी एक बार फिर चार्ज होनी शुरू हो जाएगी। इस दौरान आपको भूलकर भी इंजन बंद नहीं करना है। इस सारे प्रोसेस को फॉलो करने के बाद भी अगर बाइक की बैटरी सही से चार्ज नहीं होती है तो फिर उसे बदलने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed