{"_id":"663788ac82e76309490783e3","slug":"how-to-avoid-road-rage-see-detail-2024-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Driving Tips: रोड रेज से कैसे बच सकते हैं, हर ड्राइवर को दिमाग में रखनी चाहिए ये खास जानकारी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Driving Tips: रोड रेज से कैसे बच सकते हैं, हर ड्राइवर को दिमाग में रखनी चाहिए ये खास जानकारी
Sun, 05 May 2024 06:55 PM IST
अमित कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Sun, 05 May 2024 06:55 PM IST
सार
सड़क पर वाहन चलाते वक्त कई तरह की घटनाएं होती हैं। देश में रोड रेज के कई मामले सामने आते हैं। ऐसे में रोड रेज के क्या कारण होते हैं और रोड रेज से कैसा बचा जा सकता है। पढ़िए पूरी डिटेल।
विज्ञापन
Driving Tips
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसी छोटी घटना पर आने वाले गुस्से के जरिए किसी दूसरे को नुकसान होता है तो उसे आम भाषा में रोड रेज की घटना कहते हैं। सड़क पर वाहन चलाते समय कई बार लापरवाही या गलती से किसी दूसरे वाहन को कोई नुकसान होता है। आजकल रोड रेज के मामले में लोग किसी की जान तक ले लेते हैं। ऐसे में खुद को रोड रेज से कैसे बचाएं, आइए नीचे देखते हैं इसकी जानकारी।
विज्ञापन
रोड रेज होने के कारण
- रोड रेज के कई कारण हो सकते हैं। कई बार सड़क पर वाहन चालक को इतना गुस्सा आ जाता है कि वह गुस्से में आकर किसी को नुकसान पहुंचा देता है। इस तरह से वह अपराधी बन जाता है।
- सड़क पर वाहन चलाते वक्त ड्राइवर का मूड काफी अहम होता है। अगर ड्राइवर पहले से ही किसी टेंशन के साथ गाड़ी चला रहा है तो रोड पर जरा सा तनाव रोड रेज की घटना पैदा कर सकता है।
- अक्सर देखा गया है कि सड़कों पर लंबा-लंबा जाम लगा होता है, ऐसे में जब भी जाम खुलता है तो सभी आगे निकलने की कोशिश करते हैं, इस दौरान किसी भी तरह की टक्कर रोड रेज का कारण बन सकती है।
- कई किलोमीटर के जाम के दौरान काफी ड्राइवर लगातार हॉर्न का इस्तेमाल करते हैं, ऐसे में ये बात रोड रेज के मामलों को बढ़ावा देने का काम करती है।
- सड़क पर गलत साइड से आने वाले वाहन कई ड्राइवरों को इतना गुस्सा दिला देते हैं कि वह अन्य वाहन चालकों को आगे जाने का रास्ता नहीं देते हैं। इस वजह से रोड रेज के मामले सामने आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोड रेज से कैसे बचें, जानें टिप्स
- अगर आप सड़क पर लंबे ट्रैफिक जाम में फंस गए तो रोड रेज से बचने के लिए अपने दिमाग को शांत रखें। आपको जिस रास्ते पर जाना है, वहां पर ट्रैफिक की स्थिति को पहले ही गूगल मैप की मदद से चेक कर लें।
- सड़क पर लंबा जाम होने की स्थिति में अगर कोई विकल्प नहीं बचा है तो किसी भी जल्दबाजी से बचें।
- अगर रोड पर काफी लंबा जाम है तो कार में बैठ रहने के बजाय कार से उतरकर बाहर आ जाए और ताजा हवा का आनंद लें।
- सड़क पर अगर कोई जानबूझकर आपसे बहस करने की कोशिश कर रहा है तो उससे दूर जाने की कोशिश करें। जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लें।
- सड़क पर निकलने से पहले अपने वाहन की फिटनेस को चेक करें। अगर वाहन ठीक होगा तो हादसे की संभावना कम हो जाएगी। ऐसे में रोड रेज की आशंका भी कम रहेगी।
- कभी भी शराब पीकर वाहन न चलाएं। शराब पीकर वाहन चलाते हैं तो रोड रेज की संभावना बढ़ जाती है।