Car Tips: अपनी कीमती कार को चोरी होने से कैसे बचाएं, काम आएंगी ये टिप्स
अपनी कार को चोरी होने से बचाने के लिए आपको कुछ टिप्स का ध्यान रखना होगा। इस न्यूज में जानिए आप अपनी अनमोल कार को किस तरह से सुरक्षित रख सकते हैं। इसके लिए आपको क्या करना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में हर साल लाखों गाड़ियां चोरी हो जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में सालाना तौर पर 1.5 लाख से ज्यादा गाड़ियां चोरी हो जाती है। वहीं, कुछ हजार गाड़ियां ही मिल पाती है। हालांकि, उनकी कंडीशन भी काफी खराब हो चुकी होती है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि हर 24 मिनट में एक कार या बाइक चोरी हो जाती है। ऑटो बाजार में मौजूदा वक्त में एंटी थेफ्ट सिस्टम और कई एडवांस तकनीक हैं। मगर इसके बाद भी गाड़ी चोरी हो रही हैं। अगर आप अपने कीमती वाहन को चोरी होने से बचाना चाहते हैं तो नीचे बताए गए जरूरी कदमों को फॉलो करें।
कार को सेफ जगह पर करें पार्क
किसी भी तरह से अपनी कार को चोरी होने से बचाने का सबसे बढ़िया तरीका है कि आप अपनी कार को किसी सुरक्षित स्थान पर पार्क करें। अगर आप अपनी कार को किसी गार्ड वाली जगह पर, जहां कार की मॉनिटरिंग होती हो तो कार के चोरी होने के चांस कम हो जाते हैं। अपनी कार को सुरक्षित रखने के लिए आप उसकी सेफ पार्किंग के लिए कुछ पैसा निवेश कर सकते हैं, ये आपके लिए नुकसान वाला नहीं रहेगा। वहीं, अगर आप अपनी कार को किसी अनजान गली या फिर सड़क पर पार्क करेंगे तो गाड़ी के चोरी होने की संभावना ज्यादा रहेगी।
सेफ्टी सिस्टम लगवाएं
आप जब भी नई कार खरीदते हैं तो उसमें कुछ खास तकनीक का इस्तेमाल कर सकते हैं। कार को सुरक्षित रखने के लिए आप कार में सेफ्टी सिस्टम को लगवा सकते हैं। कार के इंजन में सेफ्टी अलार्म, सेंट्रल लॉकिंग और जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस भी लगवा सकते हैं। इसके अलावा कार का गियर और स्टीयरिंग को लॉक करने के लिए सेफ्टी सिस्टम भी जोड़ सकते हैं।
कार का करें लगातार इस्तेमाल
अगर आप अपनी कार को लगातार चलाते रहेंगे तो भी कार के चोरी होने की संभावना कम हो जाती है। वहीं, अगर एक ही जगह पर कई दिनों तक गाड़ी खड़ी रहेगी तो उसके चोरी होने के चांस अधिक हो जाते हैं।
इसका भी रखें खास ध्यान
कार को पार्क करते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि कार में कभी भी कुछ भी कीमती सामान न छोड़े। अगर आप कार में लैपटॉप, बैग, पर्स और स्मार्टफोन समेत कीमती सामान छोड़ देंगे तो कार के चोरी होने की संभावना ज्यादा हो जाती है। आपकी ऐसी गलती से आपका जरूरी सामान आसानी से चोरी हो सकता है।