फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   how much mileage is effective to run more ac in the car

Car Care Tips: क्या सच में कार का एसी ज्यादा चलाने से माइलेज होती है कम, पढ़ें पूरी डिटेल

Sun, 28 Apr 2024 02:53 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sun, 28 Apr 2024 02:53 PM IST
सार

गर्मी के मौसम में लोग कार का एसी काफी देर तक चलाते हैं। ऐसे में क्या कार का एसी ज्यादा देर तक चलाने से कार की माइलेज पर असर पड़ता है। जानिए क्या है इसकी पूरी जानकारी

विज्ञापन
how much mileage is effective to run more ac in the car
Car Care Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

देश के अधिकतर राज्यों में गर्मी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। गर्मी के मौसम में अगर आप कार से कही पर जा रहे हैं तो आप एसी यानी एयरकंडीशनर का इस्तेमाल तो करते ही होंगे। मगर क्या आप जानते हैं कि आपकी एक गलती की वजह से कार की माइलेज कम हो सकती है। अधिकतर लोग कार में बैठते ही कार का एसी शुरू कर देते हैं, इससे कार की माइलेज पर कितना प्रभाव पड़ता है। आइए नीचे खबर में जानते हैं। 

विज्ञापन

एसी के ज्यादा इस्तेमाल से माइलेज पर फर्क

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार में एसी के अधिक इस्तेमाल से माइलेज पर फर्क पड़ता है। ऑटो एक्सपर्ट के मुताबिक, कार में ज्यादा एसी चलाने से गाड़ी की माइलेज पर 5 से 10 फीसदी तक असर पड़ता है। ऐसे में कार का एसी अपनी जरूरत के हिसाब से चलाया जा सकता है। हालांकि, कार का एसी बार-बार शुरू और बंद करने से सिस्टम में दिक्कत आ सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से करें एसी का इस्तेमाल

  • गर्मी के मौसम में कार का एसी शुरू में हल्का रखें। अगर आपकी कार में ऑटोमेटिक या क्लाइमेट कंट्रोल फीचर है तो कार को शुरू करने के बाद एसी को फौरन धीमा कर दें। हालांकि, आप कुछ समय बाद कार का एसी तेज कर सकते हैं। ऐसा करने से कार के एसी पर अधिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। 
  • अगर आप सूरज की तेज रोशनी में कार चला रहा हैं तो कार की विंडो को खोलकर एसी को पूरी स्पीड में शुरू कर दें। कुछ देर बाद आप विंडो को बंद कर सकते हैं। 
  • कार के केबिन की गर्म हवा को बाहर करने के लिए आप विंडो को थोड़ा सा खोल दें। साथ ही एसी को ऑन कर दें, ऐसे में कार की सारी गर्म हवा धीरे-धीरे बाहर चली जाएगी। 
  • कार के एसी को सही रखने के लिए आप समय-समय पर उसकी सर्विस करवाते रहे। अगर कार के एसी में कोई भी बड़ी दिक्कत लगे तो एसी के कंप्रेसर की जल्दी से जांच करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed