Car Care Tips: कार चलाने वाले भी नहीं जानते होंगे टंकी में कितना होना चाहिए फ्यूल? पढ़ें काम की बात
कार के फ्यूल टैंक में कितनी मात्रा में ईंधन रखना चाहिए। क्या आप इस अहम सवाल का सही जवाब जानते हैं। अगर नहीं जानते तो पढ़ें क्या है टैंक में फ्यूल रखने की सही सीमा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आप कार चलाते हैं तो आप जानते होंगे कि बाजार में कई तरह की श्रेणियों वाली गाड़ी उपलब्ध हैं। जैसे- हैचबैक, सेडान और एसयूवी आदि। अगर कार ईंधन वाली है तो उसमें फ्यूल के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल भरवाया जाता है। गाड़ी चलाने वाले काफी लोग इस बात को नहीं जानते हैं कि कार की टंकी में कितना फ्यूल रखना होता है। ऐसे में अधिकतर लोग कार में उतना ही ईंधन भरवाते हैं, जितनी उन्हें जरूरत होती है। आगे जानिए कार की टंकी में कितना फ्यूल रखना चाहिए।
टंकी में कम फ्यूल होने से पड़ता है असर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार की टंकी में कम फ्यूल रखने से कई बार इंजन में फ्यूल भेजने वाला पंप जल्दी खराब हो जाता है। इस वजह से कार के इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन में भी दिक्कत आ सकती है। ऐसे में अगर आप कार में कम फ्यूल रखते हैं तो कार पर ये बड़ा असर पड़ सकता है। यहां पर आपको बता दें कि अगर कार में सही मात्रा में फ्यूल होगा, तो कार का इंजन अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करेगा।
इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम का काम
अगर आप नहीं जानते तो बता दें कि आजकल की गाड़ियों में प्रदूषण कंट्रोल करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम दिया जाता है। ये सिस्टम कार की फ्यूल खपत को नियंत्रित करता है, साथ ही कार से निकलने वाले कार्बन को फिल्टर करता है। अगर ये सिस्टम खराब हो जाए तो गाड़ी से काला धुआं निकलने लगता है और कार की माइलेज पर भी प्रभाव पड़ता है।
कार की टंकी में कितना होना चाहिए फ्यूल
अब इस खबर के मुख्य सवाल पर आते हैं कि कार की टंकी में कितना फ्यूल रखना चाहिए। इसका सही जवाब है कार की टंकी का चौथा हिस्सा मतलब कार की टंकी अगर 40 लीटर की है तो 10 लीटर फ्यूल हमेशा कार में होना चाहिए। वहीं, अगर आप टंकी को 50 फीसदी तक भरकर रखते हैं तो काफी अच्छा होता है। ऐसा न करने पर इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम में दिक्कत आ सकती है।