Car AC: एक घंटा कार का एसी चलाने पर कितनी होती है ईंधन की खपत? नहीं जानते होंगे जवाब!
कार का एसी कितना फ्यूल पीता है। क्या आप इस सवाल का सही जवाब जानते हैं। इस सवाल का जवाब आपकी कार का फ्यूल बचा सकता है। अगर कार का एसी एक घंटा चलाया जाए तो कितना ईंधन खर्चा होगा। आगे जानिए डिटेल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार चलाने वाले गर्मी के समय पर एसी यानी एयरकंडीशन का इस्तेमाल करते हैं। इन दिनों देश में बारिश का दौर चल रहा है। इस मौसम में अक्सर उमस वाली गर्मी परेशान करती है। यही वजह है कि बहुत सारे लोग बरसात के दौरान भी कार का एसी ऑन रखते हैं। एसी सही और अच्छी कूलिंग दें, इसके लिए लोग कई सारे काम करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि अगर कार में एक घंटे एसी चलाया जाए तो कार में कितना फ्यूल खर्च होगा। इन दिनों फ्यूल का दाम काफी ऊंचा बना हुआ है। ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि कार का एसी कितना ईंधन खर्चा करता है। अगर आप ज्यादा समय तक कार का एसी चलाते हैं तो इससे कार की माइलेज भी प्रभावित हुई है।
कार का साइज है महत्वपूर्ण
अगर आप भी कार की माइलेज को परेशान रहते हैं तो आपको बता दें कि यह कार के टाइप पर निर्भर करता है। दरअसल, हैचबैक और सेडान कार का इंजन आमतौर पर छोटा और कम ताकतवर होता है। ऐसे में इनका इंजन एक से 1.5 लीटर तक का होता है। वहीं, बड़ी गाड़ी यानी 7 सीट वाली कार एसयूवी का इंजन बड़ा होता है। इनमें 2 लीटर या फिर 2 से ज्यादा लीटर का इंजन मिलता है। इस वजह से एसयूवी में ज्यादा फ्यूल खर्च होता है।
एसी चलाने पर कितना खर्च होता है कार का फ्यूल
अगर हैचबैक या फिर सेडान कार में एक घंटा एसी चलाया जाए तो छोटी कार यानी हैचबैक और सेडान कारों में 0.2 से 0.4 लीटर प्रति घंटे के हिसाब से फ्यूल खर्च होता है। वहीं, एसयूवी में एक घंटा एसी चलाने पर 0.5 से 0.7 लीटर प्रति घंटे के हिसाब से ईंधन की खपत होती है। मगर यहां पर आपको यह भी बता दें कि कार का एसी कितना फ्यूल खर्च करेगा, यह अन्य चीजों पर भी निर्भर करता है। हालांकि, यहां पर एक बात तो साफ है कि अगर कार छोटी है, मतलब कार का इंजन कम क्षमता वाला है तो एसी चलाने पर फ्यूल की खपत कम होगी। वहीं, कार का साइज बड़ा होने पर यानी अगर एसयूवी में एसी चला रहे हैं तो फ्यूल की खपत ज्यादा होगी।
इस बात का रखें ध्यान
यहां पर आपको बता दें कि कार में एसी फ्यूल की ज्यादा खपत करता है, अगर कार खड़ी हुई है। वहीं, अगर कार चल रही है तो इस दौरान कार का एसी कम ईंधन खर्च करेगा। दरअसल, इसके पीछे का कारण है कि कार खड़ी रहने के दौरान गाड़ी के इंजन पर अत्यधिक दबाव पड़ता है।