{"_id":"662114fd884463d32504c717","slug":"how-many-types-of-car-insurance-scams-in-india-know-details-2024-04-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Car Insurance Scams: इतने तरह से होते हैं कार बीमा घोटाले, कहीं आप भी तो नहीं आ गए झांसे में!","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Insurance Scams: इतने तरह से होते हैं कार बीमा घोटाले, कहीं आप भी तो नहीं आ गए झांसे में!
Thu, 18 Apr 2024 06:11 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 18 Apr 2024 06:11 PM IST
सार
हाल के दिनों में, भारत में वाहन बीमा धोखाधड़ी, खासकर कारों से जुड़े हुए धोखाधड़ी बहुत तेजी से बढ़ी हैं। वाहन मालिकों सहित ज्यादातर लोग अभी भी इन धोखेबाजों द्वारा किए जाने वाले ज्यादातर गलत कामों से अनजान हैं। आइए जानतें हैं कि कार बीमा धोखाधड़ी क्या है? और भारतीय बाजार में कारों से जुड़े बीमा धोखाधड़ी कितने तरह से होती हैं?
विज्ञापन
Car Insurance Scams
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल के दिनों में, भारत में वाहन बीमा धोखाधड़ी, खासकर कारों से जुड़े हुए धोखाधड़ी बहुत तेजी से बढ़ी हैं। हालांकि, दुख की बात यह है कि वाहन मालिकों सहित ज्यादातर लोग अभी भी इन धोखेबाजों द्वारा किए जाने वाले ज्यादातर गलत कामों से अनजान हैं।
चूंकि कार बीमा में दोपहिया वाहन बीमा की तुलना में ज्यादा मौद्रिक मूल्य शामिल होता है। इसलिए इस तरह की धोखाधड़ी गतिविधियां कार बीमा में ज्यादा देखने को मिलती हैं। यहां हम आपको कार बीमा धोखाधड़ी के बारे में बता रहे हैं। आइए जानतें हैं कि दरअसल कार बीमा धोखाधड़ी क्या है। और भारतीय बाजार में कारों से जुड़े बीमा धोखाधड़ी कितने तरह से होती हैं।

कार बीमा धोखाधड़ी क्या है?
वाहन बीमा से जुड़ी किसी भी तरह की धोखाधड़ी की गतिविधि को कार बीमा धोखाधड़ी कहा जा सकता है। बीमा धोखाधड़ी या तो फर्जी बीमा कंपनियों या धोखाधड़ी करने वाले एजेंटों या बिचौलियों द्वारा की जा सकती है। जो इस क्षेत्र में काम करते हैं। या कुछ मामलों में पॉलिसीधारकों द्वारा भी की जा सकती है।

वाहन बीमा धोखाधड़ी के टाइप
जबकि कुछ बीमा धोखाधड़ी को फर्जी दावों के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। वहीं, कुछ धोखाधड़ी को फर्जी पॉलिसी कहा जाता है। दोनों ही मामलों में, निर्दोष लोग फर्जी बीमा प्रदाताओं और फर्जी बीमा एजेंटों के शिकार हो जाते हैं। ज्यादातर बीमा धोखाधड़ी फर्जी कंपनियों और बिचौलियों द्वारा पॉलिसी खरीदने के दौरान की जाती है। जबकि अन्य धोखाधड़ी पॉलिसीधारकों द्वारा किए गए फर्जी दावों का नतीजा होती हैं।

पॉलिसीधारकों से धोखाधड़ी
पॉलिसीधारकों या पॉलिसी खरीदारों के साथ ज्यादातर धोखाधड़ी फर्जी बीमा पॉलिसी खरीदने के कारण होती है। बाजार में कई फर्जी बीमा कंपनियां मौजूद हैं, जो संभावित और निर्दोष ग्राहकों को ऐसी बीमा पॉलिसी खरीदने के लिए लुभाती हैं, जिनका वास्तव में अस्तित्व ही नहीं होता है।
फिर कुछ बिचौलिए होते हैं जो ग्राहकों को सस्ती बीमा पॉलिसी खरीदने के लिए धोखा देते हैं। जो ग्राहक द्वारा उनकी जरूरत के मुताबिक कवरेज प्रदान नहीं करती है। कम प्रीमियम के झांसे में आने वाला खरीदार उन्हें दिए गए कवरेज के सीमित दायरे को नहीं समझ पाता है। जो आखिरकार किसी दुर्घटना की स्थिति में उन्हें परेशानी में डाल देता है।

बीमा कंपनी से धोखाधड़ी
इस तरह की धोखाधड़ी पॉलिसीधारकों द्वारा बीमा कंपनी के खिलाफ की जाती है और इसमें हाई लेवल की योजनाएं शामिल होती हैं। कटौती योग्य राशि की भरपाई के लिए दावे को बढ़ाने के लिए हुए नुकसान को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने जैसी प्रथाएं। ऐसी प्रथाओं को आमतौर पर पैडिंग के रूप में जाना जाता है। और अतिरिक्त क्षति के कारण बीमाधारकों द्वारा किए गए दावों की वैधता को वेरिफाई करना मुश्किल हो जाता है।

बीमाधारक झूठी दुर्घटनाएं रचने की हद तक भी जाते हैं। ये प्रायोजित दुर्घटनाएं पूर्व नियोजित होती हैं, जिनमें निर्दोष पीड़ित शामिल होते हैं। ऐसे पीड़ितों में ट्रक ड्राइवर, या बाइक चालक शामिल होते हैं जिन पर दुर्घटना में शामिल होने का आरोप लगाया जाता है ताकि दावा किया जा सके। बीमा कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का एक और प्रमुख उदाहरण है जब कार मालिक अपनी कार चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराता है। जबकि वह वास्तव में जंगल या किसी संदिग्ध स्थान पर छिपाई गई होती है।
कार बीमा धोखाधड़ी के नतीजे
कार बीमा धोखाधड़ी के नतीजे कई तरह के हो सकते हैं। पहला, इन गतिविधियों के कारण बढ़ते दावों के भुगतान के चलते सभी ग्राहकों को बढ़े हुए बीमा प्रीमियम का सामना करना पड़ता है। दूसरा, वाहन पर किए गए सभी मरम्मत कार्य लिस्ट किए जाते हैं। और इसे चेसिस नंबर के साथ बीमा कंपनी के पोर्टल पर ऑनलाइन जांचा जा सकता है। इससे गाड़ी की रीसेल वैल्यू काफी कम हो जाएगी।