फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   how engine brake system works in cars bikes check details

Car Tips: क्या होता है इंजन ब्रेकिंग सिस्टम? वाहन को कैसे देता है सुरक्षा

Mon, 15 Jul 2024 07:09 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 15 Jul 2024 07:09 PM IST
सार

कार की सुरक्षा के लिए कई सारे फीचर्स दिए जा रहे है। मगर क्या आप जानते हैं कि इंजन ब्रेकिंग सिस्टम क्या होता है और किस तरह से हादसा होने से रोकता है। इस खबर में जानिए क्या है इसकी पूरी जानकारी। 

विज्ञापन
how engine brake system works in cars bikes check details
Car Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

सड़कों पर वाहन का दबाव लगातार बढ़ रहा है। अपनी यात्रा को सुगम बनाने के लिए लोग ज्यादा से ज्यादा अपनी कार खरीदना पसंद कर रहे हैं। सड़क पर अक्सर वाहन चालक नियमों का उल्लंघन भी करते हैं, इस वजह से हादसा होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में एक खास फीचर होता है, जिसकी मदद से वाहन को सेफ किया जा सकता है। इंजन ब्रेकिंग सिस्टम वाहन को किसी भी हादसे से बचाने में ड्राइवर की मदद करता है। अगर आप कार चलाते हैं तो आपको पता होगा कि एबीसी होता है, जिसमें बी को ब्रेक कहते हैं। मगर इंजन ब्रेकिंग सिस्टम कभी-कभी खुद ही वाहन को हादसे से बचाने के लिए इस फीचर का इस्तेमाल करता है। 
विज्ञापन

 

इंजन ब्रेकिंग सिस्टम का काम

दरअसल, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंजन को रोकने के लिए आमतौर पर इस ब्रेक का इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही जब भी वाहन के मुख्य ब्रेक काम करना बंद कर देते हैं तो ऐसी स्थिति में इंजन ब्रेकिंग सिस्टम बहुत काम आता है। इस सुविधा की मदद से वाहन को आसानी से सही समय पर रोका जा सकता है और किसी भी बड़े हादसे को टाला जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें इंजन ब्रेकिंग का इस्तेमाल

कारों में जैसे ही ड्राइवर गियर को नीचे लेकर आता है तो क्लच से अपना पैर हटाता है, उसी समय कार अपनी रफ्तार कम कर देती है। इसी सिस्टम की वजह से इंजन की घूमने की गति काफी हल्की हो जाती है। वहीं, कई बार देखा गया है कि लोग अचानक से गाड़ी को रोकने के लिए ब्रेक पैडल को अचानक से दबाते हैं। इस वजह से ब्रेक पर अधिक दबाव पड़ता है। ऐसे में कई बार ब्रेक के कैलिपर्स लॉक हो जाते हैं। ऐसे में इस तरह की गलती से बचना चाहिए। 

विज्ञापन

इस स्थिति में फौरन करें यह काम

यहां पर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अचानक कार चलते हुए अगर ब्रेक लॉक हो जाए तो गाड़ी का हादसा हो सकता है। गाड़ी किसी भी चीज से टकरा सकती है। इसलिए पैर को ब्रेक पैडल से हटाकर रखें और जब भी जरूरत हो तभी इसका इस्तेमाल करें। 
अगर कार के ब्रेक पैडल काफी नरम हो जाए, ब्रेक दबाते वक्त उसमें से आवाज आए और कार के डैशबोर्ड पर वार्निंग लाइट बार-बार आए तो समझ जाएं कि ब्रेक में दिक्कत आ गई है। ऐसे में किसी मैकेनिक से इसे ठीक करवाएं। वहीं, अगर ट्रैफिक के दौरान ऐसी स्थिति बन जाएं तो कार की हैजार्ड लाइट को ऑन कर दें। साथ ही कोशिश करें कि कार को साइड में चलाएं, ताकि अन्य वाहनों को नुकसान न हो। इसके साथ ही गियर लीवर जैसे ही नीचे आ जाएं तो हैंडब्रेक को ऊपर की तरफ लेकर जाएं, ताकि वाहन को रोकने में मदद हो सकें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed