{"_id":"68779bc445768701670ddc32","slug":"honda-shine-electric-bike-to-launch-in-india-patent-details-leaked-2025-07-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Honda Shine EV: होंडा शाइन अब बैटरी से दौड़ेगी! इलेक्ट्रिक मॉडल लाने की तैयारी में कंपनी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Honda Shine EV: होंडा शाइन अब बैटरी से दौड़ेगी! इलेक्ट्रिक मॉडल लाने की तैयारी में कंपनी
Wed, 16 Jul 2025 07:10 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Wed, 16 Jul 2025 07:10 PM IST
सार
Honda Shine EV Patent Leaked: होंडा जल्द ही भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली 125cc कम्यूटर बाइक 'शाइन' का इलेक्ट्रिक अवतार पेश करने वाली है। हाल ही में सामने आए पेटेंट डॉक्युमेंट्स से पता चला है कि कंपनी एक नई एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक बाइक पर काम कर रही है।
विज्ञापन
होंडा ईवी मॉडल पर कर रही काम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
होंडा ने भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। पिछले साल एक्टिवा इलेक्ट्रिक और क्यूसी 1 स्कूटर के जरिए कंपनी ने इलेक्ट्रिक बाजार में एंट्री की थी। अब ताजा जानकारी सामने आई है कि कंपनी अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक ‘होंडा शाइन’ का इलेक्ट्रिक वर्जन तैयार कर रही है।
पेटेंट डॉक्युमेंट्स लीक होने के बाद यह बात साफ हो गई है कि होंडा एक एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर काम कर रही है, जो शाइन पर आधारित होगी।
यह भी पढ़ें: सयानी हो गई कार कंपनियां, ऐसे कर रहीं कॉस्ट कटिंग, गायब हुए ये जरूरी फीचर्स
पिछले साल पेश हुआ था ईवी कॉन्सेप्ट मॉडल
बीते साल मिलान में हुए EICMA शो में होंडा ने ‘EV Fun’ नाम की एक कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक बाइक पेश की थी। उम्मीद की जा रही है कि उस मॉडल को इस साल के अंत तक प्रोडक्शन वर्जन के रूप में उतारा जा सकता है। हालांकि, वह कॉन्सेप्ट बाइक इस अपकमिंग शाइन इलेक्ट्रिक से काफी अलग होगी।

होंडा शाइन
- फोटो : HMSI
पेटेंट से हुआ इलेक्ट्रिक मॉडल खुलासा
नए पेटेंट दस्तावेजों के अनुसार, यह इलेक्ट्रिक बाइक होंडा शाइन के मौजूदा पेट्रोल मॉडल वाले चेसिस पर तैयार की जा रही है। ऐसे में डिजाइन भी कुछ हद तक शाइन जैसा ही हो सकता है। इस प्लेटफॉर्म का दोबारा इस्तेमाल करने से बाइक की प्रोडक्शन कॉस्ट में बड़ी कटौती की जा सकेगी।
यह भी पढ़ें: 20,000 डाउन पेमेंट कर खरीदेंगे 350cc बाइक तो कितनी बनेगी EMI? जानिए पूरा हिसाब
जानकारी के मुताबिक, अधिकांश पार्ट्स पहले से मौजूद शाइन मॉडल से लिए जा सकते हैं। पेटेंट डिटेल्स के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक बाइक में एक कॉम्पैक्ट मोटर दी जाएगी जिसे सिंगल-स्पीड रिडक्शन गियर ट्रांसमिशन से जोड़ा जाएगा। यह मोटर मौजूदा इंजन के ब्रैकेट पर फिट हो सकता है।
जहां एक तरफ होंडा अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को इलेक्ट्रिक सेगमेंट में तेजी से अपडेट कर रही है, वहीं कंपनी भारत में बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क को भी मजबूत कर रही है। एक्टिवा ई जैसे स्कूटर में यह तकनीक पहले से उपलब्ध है। इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक बाइक से जुड़ी अधिक जानकारी आने वाले हफ्तों में सामने आ सकती है।