फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Honda cb125 hornet vs bajaj pulsar n125 comparison in hindi features specs details

Honda CB125 Hornet Vs Bajaj Pulsar N125: कौन है सबसे बेस्ट 125cc स्ट्रीट मोटरसाइकिल?

Tue, 29 Jul 2025 01:28 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 29 Jul 2025 01:28 PM IST
सार

Honda CB125 Hornet की 125cc सेगमेंट में नई एंट्री हुई है। यह बाइक इस सेगमेंट में Bajaj Pulsar N125 को टक्कर देगी। आइए जानते हैं दोनों में से कौन सी बाइक फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में आगे है।

विज्ञापन
Honda cb125 hornet vs bajaj pulsar n125 comparison in hindi features specs details
Honda CB125 Hornet Vs Bajaj Pulsar N125 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

125cc सेगमेंट की स्ट्रीटफाइटर बाइक्स की दुनिया में अब मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। Honda ने अपनी नई CB125 Hornet बाइक पेश की है, जो इस सेगमेंट की पुरानी खिलाड़ी Bajaj Pulsar N125 को सीधी टक्कर दे रही है। लुक्स, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी के मामले में दोनों बाइक्स में खूबियां हैं, लेकिन सवाल ये है कि कौन है ज्यादा बेहतर? आइए दोनों बाइक्स की खासियतों की तुलना करते हैं।
विज्ञापन


इंजन और परफॉर्मेंस में कौन है आगे
Honda CB125 Hornet में 123.94cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 7,500 rpm पर 11 hp की पावर और 6,000 rpm पर 11.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है और 0 से 60 किमी/घंटा की स्पीड केवल 5.4 सेकेंड में पकड़ लेती है। इसका वजन मात्र 124 किलोग्राम है, जो इसे सेगमेंट की सबसे हल्की बाइक बनाता है। इसमें 166 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, Bajaj Pulsar N125 में 124.58cc का इंजन मिलता है, जो सेगमेंट में सबसे अधिक 12 hp की पावर और 11 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसका वजन 127.5 किलोग्राम है, लेकिन ग्राउंड क्लीयरेंस 198 मिमी है, जो Honda से काफी ज्यादा है। Pulsar की सीट हाइट 795 मिमी है, जबकि Honda में यह 786 मिमी रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Honda cb125 hornet vs bajaj pulsar n125 comparison in hindi features specs details
Honda CB125 Hornet - फोटो : Honda Motorcycles India
फीचर्स और हार्डवेयर में कौन सी बाइक है बेहतर?
होंडा ने फीचर्स के मामले में इस सेगमेंट में नया बेंचमार्क सेट किया है। CB125 Hornet में फ्रंट में USD फोर्क्स दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिले हैं। इसके साथ रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन और ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 240 मिमी डिस्क और रियर में 130 मिमी ड्रम ब्रेक मिलता है। इसके अलावा, सिंगल-चैनल ABS भी स्टैंडर्ड रूप से दिया गया है।

वहीं, Pulsar N125 में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनोशॉक मिलता है। ब्रेकिंग सेटअप Honda जैसा ही है, लेकिन इसमें ABS नहीं दिया गया है।

Honda cb125 hornet vs bajaj pulsar n125 comparison in hindi features specs details
Bajaj Pulsar N125 - फोटो : Bajaj Auto
टेक्नोलॉजी की बात करें तो Honda ने 4.2 इंच का TFT स्क्रीन, Bluetooth कनेक्टिविटी (Honda RoadSync ऐप के जरिए), और टाइप-C चार्जिंग पोर्ट जैसी सुविधाएं दी हैं। Pulsar N125 दो वेरिएंट्स में आती है - एक में बेसिक LCD स्क्रीन और दूसरे में थोड़ा बड़ा डिस्प्ले है, जिसमें कॉल और मैसेज अलर्ट की Bluetooth सुविधा मिलती है। हालांकि, इसमें Honda जैसी एडवांस कनेक्टिविटी नहीं मिलती। दोनों ही बाइक्स में LED लाइटिंग और USB चार्जिंग पोर्ट मौजूद हैं।

कौन सी बाइक है आपके लिए बेहतर?
अगर आप स्पोर्टी डिजाइन के साथ ज्यादा फीचर्स और टेक्नोलॉजी चाहते हैं, तो Honda CB125 Hornet एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। लेकिन यदि आप ज्यादा पावर और ऊंची सीट हाइट पसंद करते हैं तो Bajaj Pulsar N125 आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed