फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Honda cars is going to organise independence day service camp in major cities, you also take advantage

Honda Cars: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होंडा करने जा रही है ये काम, आप भी इस तरह उठाएं फायदा

Mon, 14 Aug 2023 02:00 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 14 Aug 2023 02:00 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होंडा कार्स इंडिया की ओर से खास काम की शुरूआत की जा रही है। कंपनी की ओर से इसका फायदा किस तरह से उठाया जा सकता है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Honda cars is going to organise independence day service camp in major cities, you also take advantage
For Reference Only - फोटो : honda cars

विस्तार

अगर आपके पास होंडा की कार है जिसकी सर्विस के अलावा आप रूटीन चैकअप या अन्य किसी परेशानी को ठीक करवाना चाहते हैं तो कंपनी स्वतंत्रता दिवस पर आपको मौका दे रही है। कब और किस तरह आप इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं, इसकी जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।

विज्ञापन


होंडा लगाएगी सर्विस कैंप
जापानी कार निर्माता देश में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नया अभियान शुरू करने जा रही है। कंपनी की ओर जानकारी दी गई है कि देश के सभी शहरों में सर्विस कैंप की शुरूआत 16 अगस्त से होगी जो 20 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान आप अपनी कार में किसी भी परेशानी को ठीक करवा सकते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Number Plate Meaning: वाहनों की नंबर प्लेट के रंग में छिपा होता है बड़ा राज, क्या जानते हैं आप
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विस कैंप में होंगे ये काम
कंपनी की ओर से लगाए जाने वाले सर्विस कैंप में कार के एक्सटीरियर, इंटीरियर और एंटी रस्ट ट्रीटमेंट जैसे कामों को करवाया जा सकता है। कंपनी की ओर से कैंप के दौरान पीरियोडिक मेंटिनेंस लेबर, कार केयर सर्विस पर अच्छी डील भी मिल सकती है। इसके अलावा कैंप में इंटीरियर क्लीनिंग, पेंट ट्रीटमेंट, हैडलैंप और विंडशील्ड ट्रीटमेंट, अंडरबॉडी कोटिंग जैसे कामों पर डिस्काउंट मिल सकते हैं।


यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

मिलेंगे ये भी फायदे
कंपनी की ओर से बताया गया है कि कैंप के दौरान ब्रेक पैड, वाइपर, टायर और बैटरी पर भी ऑफर मिलेंगे। इसके साथ ही ग्राहक अपनी कार की वैल्यूएशन भी करवा सकते हैं। डिफेंस से जुड़े ग्राहक, पुलिस, डॉक्टर्स को भी इस दौरान आकर्षक ऑफर दिए जाएंगे। साथ ही ग्राहक होंडा सेंसिंग तकनीक का अनुभव भी ले पाएंगे।

यह भी पढ़ें - Magnite vs Kiger: छह लाख से सस्ती बेस्ट SUV कौन-सी, काइगर-मैग्नाइट में कौन ज्यादा बेहतर?

अधिकारियों ने कही यह बात
कंपनी के सेल्स के वाइस प्रेजिडेंट कुणाल बहल ने कहा कि होंडा कार्स इंडिया अपने सभी ग्राहकों को हमेशा बेहतरीन सर्विस देने की कोशिश करती है। देश भर में सर्विस कैंप के जरिए हमारी कोशिश होगी कि ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को इसका लाभ मिल पाए। होंडा कार के ग्राहकों के लिए हमारी कोशिश है कि उन्हें एक बेहतरीन अनुभव मिल पाए

यह भी पढ़ें - Rumble Strip: कई सड़कों पर एकसाथ आ जाते हैं कई स्पीड ब्रेकर, जानें कहां होता है इस्तेमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed