फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Honda Cars India issues voluntary recall over 92,000 old and new cars Know Details

Honda Recalls: होंडा इंडिया ने 92,000 से ज्यादा नई और पुरानी कारों को मंगाया वापस, वाहनों में आई यह खराबी

Sat, 26 Oct 2024 04:13 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 26 Oct 2024 04:13 PM IST
सार

होंडा का यह रिकॉल अभियान वाहन निर्माता के, नए और बंद हो चुके, सभी प्रमुख मॉडलों को प्रभावित करता है। जिनमें होंडा सिटी, अमेज, ब्रियो, बीआर-वी, डब्ल्यूआर-वी, जैज और एकॉर्ड शामिल हैं। 

विज्ञापन
Honda Cars India issues voluntary recall over 92,000 old and new cars Know Details
Honda Car - फोटो : Honda

विस्तार

Honda Cars India (HCIL) (होंडा कार्स इंडिया) ने 90,468 कारों में फ्यूल पंप बदलने के लिए स्वैच्छिक रिकॉल जारी किया है। वाहन ने कहा कि गाड़ियों को वापस मंगाने के इस अभियान में पुराने मॉडल की 2,204 यूनिट्स को भी शामिल किया जाएगा। जिनमें स्पेयर पार्ट के रूप में पहले इस पार्ट को बदला गया है। रिकॉल अभियान वाहन निर्माता के, नए और बंद हो चुके, सभी प्रमुख मॉडलों को प्रभावित करता है। जिनमें होंडा सिटी, अमेज, ब्रियो, बीआर-वी, डब्ल्यूआर-वी, जैज और एकॉर्ड शामिल हैं। नई होंडा एलिवेट और पुरानी मोबिलियो रिकॉल अभियान का हिस्सा नहीं हैं। 
विज्ञापन

होंडा फ्यूल पंप रिकॉल
प्रिवेंटिव रिकॉल अभियान सितंबर 2017 और जून 2018 के बीच निर्मित कारों को प्रभावित करता है। होंडा का कहना है कि लगाए गए फ्यूल पंप में खराब इंपेलर हो सकते हैं। जिसके कारण समय के साथ इंजन बंद हो सकता है या स्टार्ट नहीं हो सकता है। वाहन निर्माता 5 नवंबर, 2024 से चरणबद्ध तरीके से देश भर में होंडा इंडिया के डीलरशिप पर इसे मुफ्त में रिप्लेस करेगा। कार निर्माता ने एक बयान में कहा कि प्रभावित वाहनों के मालिकों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया जाएगा। 
 
मॉडल उत्पादन वर्ष यूनिट्स में खराबी
Amaze 19-09-2017 ~ 30-06-2018 18,851 
Brio 08-08-2017 ~ 27-06-2018 3,317
BR-V 26-09-2017 ~ 14-06-2018 4,386
City 04-09-2017 ~ 29-06-2018 32,872
Jazz 04-09-2017 ~ 29-06-2018 16,744
WR-V 05-09-2017 ~ 30-06-2018 14,298
Accord, Amaze, Brio, BR-V, City, Civic, Jazz, WR-V स्पेयर पार्ट्स बदले 2,204


 
विज्ञापन
विज्ञापन

होंडा ग्लोबल फ्यूल पंप रिकॉल
संयोग से, होंडा ने हाल ही में अमेरिका में भी एक रिकॉल जारी किया है> जिसमें फ्यूल पंप में दरार के कारण ईंधन रिसाव हुआ है। रिकॉल में एकॉर्ड, सिविक और हाइब्रिड मॉडल शामिल हैं और कुल मिलाकर 7,20,810 यूनिट्स प्रभावित हुए हैं। नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) को दिए गए डिटेल्स के अनुसार, उच्च दबाव वाले ईंधन पंपों के दोषपूर्ण उत्पादन के कारण दरारें आई हैं। और पंप के काम करने पर स्थिति और खराब हो सकती है। इससे ईंधन रिसाव हो सकता है जिससे चोट लगने का खतरा हो सकता है। 
विज्ञापन

क्यों होता है रिकॉल
वाहन रिकॉल निर्माताओं के लिए वाहनों में दोषों को संभालने का एक जिम्मेदार तरीका है। यह न सिर्फ पार्ट्स के समय पर रिप्लेस होने को सुनिश्चित करता है। बल्कि वाहन निर्माता की ओर से बेचे गए वाहन के लिए जवाबदेही भी सुनिश्चित करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed