{"_id":"676e96d3eb5abaa29c0a9967","slug":"honda-activa-vs-tvs-jupiter-which-scooter-have-better-mileage-2024-12-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Honda Activa Vs TVS Jupiter: माइलेज के मामले में कौन सा स्कूटर है आगे, कौन बचाएगा ज्यादा पेट्रोल, जानिए","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Honda Activa Vs TVS Jupiter: माइलेज के मामले में कौन सा स्कूटर है आगे, कौन बचाएगा ज्यादा पेट्रोल, जानिए
Fri, 27 Dec 2024 05:57 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Fri, 27 Dec 2024 05:57 PM IST
सार
Honda Activa Vs TVS Jupiter Mileage: होंडा एक्टिवा 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹94,422 है। वहीं, TVS Jupiter 125 की कीमत ₹79,299 से शुरू होता है।
विज्ञापन
Activa Vs Jupiter
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होंडा और टीवीएस, दोनों ही भारतीय दो-पहिया बाजार के सबसे बड़े नाम हैं। दोनों ही कंपनियों के स्कूटर भारतीय ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। होंडा ने हाल ही में अपने नए Activa 125 को पेश किया है, जिसमें नई तकनीक और एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं। इस स्कूटर का सीधा मुकाबला TVS Jupiter 125 से है, जिसे अपने दमदार इंजन और आरामदायक फीचर्स के लिए जाना जाता है। लेकिन माइलेज एक ऐसी बड़ी वजह है जिसके चलते अधिकतर ग्राहक अपना बाइंग डिसीजन बदल लेते हैं। तो आइए जानते हैं दोनों में से कौन सा स्कूटर सबसे बेहतर माइलेज देता है।
विज्ञापन
2025 Honda Activa 125 Scooter
- फोटो : HMSI
कीमत और वेरिएंट्स
होंडा एक्टिवा 125 को दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹94,422 है। वहीं, TVS Jupiter 125 के ड्रम अलॉय वेरिएंट की कीमत ₹79,299,डिस्क वेरिएंट की कीमत ₹84,001 और स्मार्टकनेक्ट वेरिएंट की कीमत ₹90,480 (एक्स-शोरूम) है।

2024 TVS Jupiter 110
- फोटो : TVS
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
होंडा एक्टिवा 125 में कुछ महत्वपूर्ण अपग्रेड्स दिए गए हैं, जिनमें सबसे अहम है 4.2 इंच की TFT स्क्रीन। इस स्क्रीन के माध्यम से अब राइडर को कॉल अलर्ट, मैसेज नोटिफिकेशन, और नेविगेशन असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, इसमें USB Type C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है, जो इसे एक बहुत ही सुविधाजनक विकल्प बनाता है। इसके अलावा, स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम और फ्यूल इंजेक्टेड इंजन की वजह से यह स्कूटर और भी स्मार्ट बन गया है।

TVS Jupiter 125 में आरामदायक सीट और 32 लीटर का स्टोरेज स्पेस दिया गया है, जिसमें दो फुल फेस हेलमेट रखे जा सकते हैं। इसके अलावा, इसमें फ्रंट फ्यूल फीलिंग कैप और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट जैसी सुविधाएं भी हैं। इसकी एनालॉग और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी खास है, जो राइडर को एक स्पष्ट और शानदार विज़ुअल डिस्प्ले देता है।
2025 Honda Activa 125 Scooter
- फोटो : HMSI
कौन देता है बेहतर माइलेज
होंडा एक्टिवा 125 में 123.9cc का फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 8.4 हॉर्स पावर (hp) की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 50 किलोमीटर प्रति लीटर (KMPL) का माइलेज प्रदान करता है और इसके साथ स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम भी आता है।
वहीं, TVS Jupiter 125 में 124.8cc इंजन है, जो 8.3 PS की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। TVS ने इस इंजन को लो और मिड रेंज ट्यून किया है, ताकि यह राइड के दौरान बेहतर माइलेज दे सके। यह स्कूटर 55 KMPL तक की माइलेज दे सकता है, जो इसे अधिक फ्यूल एफिशिएंट बनाता है।