फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Honda Activa E Vs Suzuki E Access Range Features Specification Comparison

Activa E Vs E Access: होंडा और सुजुकी के इलेक्ट्रिक स्कूटर में किसकी होगी जीत? जानिए कौन किससे आगे

Wed, 22 Jan 2025 07:01 AM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 22 Jan 2025 07:01 AM IST
सार

होंडा ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में बहुप्रतीक्षित Activa E को लॉन्च किया, जबकि सुजुकी ने E Access से पर्दा उठाया। तो चलिए जानते हैं रेंज, फीचर्स, बैटरी और चार्जिंग स्पीड के मामले में दोनों स्कूटरों में कौन बेहतर है।

विज्ञापन
Honda Activa E Vs Suzuki E Access Range Features Specification Comparison
Activa E Vs E Access - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Honda Activa E Vs Suzuki E Access: दोपहिया वाहन क्षेत्र की दो दिग्गज कंपनियां, होंडा मोटरसाइकिल्स एंड स्कूटर्स इंडिया और सुजुकी इंडिया ने ऑटो एक्सपो में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लॉन्च के साथ  इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में प्रवेश कर लिया है। होंडा ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में बहुप्रतीक्षित Activa E को लॉन्च किया, जबकि सुजुकी ने E Access से पर्दा उठाया। दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर बहुत जल्द शोरूम पर उपलब्ध हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं रेंज, फीचर्स, बैटरी और चार्जिंग स्पीड के मामले में दोनों स्कूटरों में कौन बेहतर है।
विज्ञापन
Trending Videos

Honda Activa E Vs Suzuki E Access Range Features Specification Comparison
Honda Activa E - फोटो : अमर उजाला
Honda Activa E Vs Suzuki E Access: बैटरी स्पेसिफिकेशन और रेंज
होंडा एक्टिवा ई में स्वैपेबल बैटरी तकनीक का उपयोग किया गया है, जिसमें सीट के नीचे दो 1.5 kWh की बैटरी दी गई हैं। यह स्विंगआर्म-माउंटेड मोटर से लैस है, जो 6 kW की पावर और 22 Nm का टॉर्क देता है। स्कूटर 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 7.3 सेकंड में पकड़ लेता है और 80 किमी/घंटा की टॉप स्पीड तक पहुंच सकता है। 

एक्टिवा ई में कंपनी ने 102 किमी की रेंज का दावा किया है। इसमें तीन राइडिंग मोड्स (ईकोन, स्टैंडर्ड और स्पोर्ट) मिलते हैं। बैटरियों को केवल होंडा के एक्सक्लूसिव ई बैटरी-स्वैपिंग स्टेशनों पर ही चार्ज या एक्सचेंज किया जा सकता है। कंपनी 2026 तक बेंगलुरु में लगभग 250 बैटरी-स्वैपिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना बना रही है।

सुजुकी ई-ऐक्सेस की बात करें, तो यह फिक्स्ड LFP बैटरी के साथ आता है, जिसकी क्षमता 3.07 kWh है। इसमें स्विंगआर्म-माउंटेड मोटर दी गई है, जो 4.1 kW की पावर और 15 Nm का टॉर्क प्रदान करती है। स्कूटर की टॉप स्पीड 71 किमी/घंटा है और इसमें भी तीन राइडिंग मोड्स दिए गए हैं। बैटरी को 0 से 80% चार्ज होने में 4 घंटे 30 मिनट लगते हैं, जबकि फुल चार्ज के लिए लगभग 6 घंटे 42 मिनट का समय लगता है। फास्ट चार्जिंग विकल्प के साथ, बैटरी को 0 से 80% तक चार्ज करने में सिर्फ 1 घंटे 12 मिनट लगते हैं, और फुल चार्जिंग 2 घंटे 12 मिनट में पूरी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Honda Activa E Vs Suzuki E Access Range Features Specification Comparison
Suzuki E Access - फोटो : अमर उजाला
Honda Activa E Vs Suzuki E Access: फीचर्स
होंडा एक्टिवा ई का डिज़ाइन फ्यूचरिस्टिक है, जो हॉलीवुड साइंस-फिक्शन फिल्मों के रोबोट्स की याद दिलाता है। इसमें स्टाइलिश LED DRLs दिए गए हैं। स्कूटर में ऑल-LED लाइटिंग सिस्टम है, जिसमें हेडलाइट्स, LED इंडिकेटर्स और टेल लाइट शामिल हैं। यह दो वेरिएंट्स में एक्टिवा ई और होंडा रोडसिंक डुओ में आता है। बेस मॉडल में 5-इंच का TFT डिस्प्ले है, जबकि रोडसिंक डुओ वेरिएंट 7-इंच के एंड्रॉयड-बेस्ड डिस्प्ले के साथ आता है। दोनों वेरिएंट्स में रिवर्स मोड, डैशबोर्ड ऑटो-ब्राइटनेस, साइड-स्टैंड इंडिकेटर और स्मार्ट की जैसी सुविधाएं हैं। रोडसिंक डुओ वेरिएंट में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ टॉपल अलर्ट, मेंटेनेंस अलर्ट, कॉल और म्यूजिक मैनेजमेंट, नेविगेशन, लाइव ट्रैकिंग और OTA अपडेट्स जैसी उन्नत सुविधाएं मिलती हैं।


सुजुकी ई एक्सेस में TFT डैशबोर्ड, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, स्मार्ट की, नेविगेशन सिस्टम, साइड-स्टैंड अलर्ट, कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन, और USB चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्कूटर में ऑल-LED लाइटिंग सिस्टम भी है। चूंकि यह अभी शोकेस स्टेज में है, इसलिए कंपनी ने वेरिएंट्स की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed