फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Hero Splendor Plus vs Bajaj Platina 100: Which Budget Bike Better Your Daily Long Commute?

Splendor vs Platina: एक लीटर पेट्रोल में कौन चलेगी सबसे ज्यादा? जानें कीमत, माइलेज और फीचर्स की पूरी तुलना

Fri, 08 May 2026 02:57 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Fri, 08 May 2026 02:57 PM IST
सार

Best Mileage Bike: रोजाना लंबा सफर करने वालों के लिए अब सिर्फ बाइक खरीदना ही नहीं, बल्कि कम पेट्रोल खर्च और कम मेंटेनेंस वाली सही बाइक चुनना भी बेहद जरूरी हो गया है। बढ़ती ईंधन कीमतों के बीच लोग ऐसी बाइक चाहते हैं जो जेब पर कम बोझ डाले और हर दिन बेहतर प्रदर्शन दें। अगर आप भी नई माइलेज बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो यहां जानिए दो बाइक के बारे में, जो आपके लिए फायदे का सौदा हो सकती है।
 

विज्ञापन
Hero Splendor Plus vs Bajaj Platina 100: Which Budget Bike Better Your Daily Long Commute?
Splendor vs Platina - फोटो : amarujala.com

विस्तार

Splendor vs Platina: रोजाना ऑफिस, बिजनेस या डिलीवरी के काम के लिए बाइक इस्तेमाल करने वालों के लिए हीरों स्प्लैंडर प्लस और बजाजा प्लेटिना 100 काफी लोकप्रिय हैं। प्लेटिना 100 जहां कम कीमत और ज्यादा माइलेज के लिए जानी जाती है, वहीं स्प्लैंडर प्लस भरोसेमंद इंजन और कम मेंटेनेंस की वजह से लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। दोनों बाइक्स करीब 70KM तक माइलेज देती हैं, लेकिन आराम और फीचर्स में हल्का अंतर देखने को मिलता है। जानिए क्या...
विज्ञापन


कीमत में कौन ज्यादा किफायती?
अगर आपका बजट सीमित है, तो बजाज प्लेटिना 100 आपके लिए बेहतर विकल्प बन सकती है। जाे करीब 68 हजार रुपये में एक्स शोरूम में उपलब्ध है। वहीं, हीरो स्प्लैंडर प्लस लगभग 76 हजार रुपये में आती है। यानी दोनों के बीच करीब 8 हजार रुपये का अंतर है। हालांकि स्प्लैंडर प्लस  थोड़ी महंगी जरूर है, लेकिन इसकी रीसेल वैल्यू और लंबे समय तक टिकाऊ परफॉर्मेंस इसे खास बनाती है।
विज्ञापन


माइलेज में कौन आगे?
माइलेज के मामले में दोनों बाइक्स शानदार प्रदर्शन करती हैं। हीरो स्प्लैंडर प्लस  लगभग 70KM/L माइलेज देती है। वहीं बजाज प्लेटिना 100 करीब 70-75KM/L माइलेज दे रही है। इसके अलावा फुल टैंक पर स्प्लैंडर करीब 680KM तक चल सकती है, जबकि प्लेटिनालगभग 800KM तक का सफर तय करने का दावा करती है। ऐसे में ज्यादा माइलेज चाहने वालों के लिए प्लेटिना थोड़ा बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फीचर्स और कम्फर्ट
फीचर्स और कंफर्ट की बात करें तो हीरो स्प्लैंडर प्लस में i3S टेक्नोलॉजी दी गई है, जो ट्रैफिक में इंजन को ऑटोमैटिक बंद और चालू करके पेट्रोल बचाने में मदद करती है। साथ ही इसमें साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ फीचर भी मिलता है। दूसरी तरफ बजाज प्लेटिना100 अपनी आरामदायक सीट और सॉफ्ट सस्पेंशन के लिए मशहूर है। खराब सड़कों पर भी यह कम झटके महसूस कराती है, जिससे लंबी दूरी पर राइडिंग आसान हो जाती है।

किसे खरीदना रहेगा फायदे का सौदा?
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर आपकी प्राथमिकता भरोसेमंद परफॉर्मेंस, रीसेल वैल्यू और मजबूत ब्रांड है, तो हीरो स्प्लैंडर प्लस आपके लिए बेहतर विकल्प बन सकती है। वहीं, कम बजट, ज्यादा माइलेज और आरामदायक राइड चाहने वालों के लिए बजाज प्लेटिना 100 ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी साबित हो सकती है।


क्या सिर्फ माइलेज ही सब कुछ है?
अक्सर हम केवल माइलेज देखकर बाइक चुनते हैं, लेकिन लंबी अवधि में रीसेल वैल्यू और सर्विस नेटवर्क भी मायने रखता है। हीरो स्प्लेंडर भले ही थोड़ी महंगी है, लेकिन इसकी रीसेल वैल्यू मार्केट में सबसे ज्यादा है। यानी कुछ साल चलाने के बाद भी यह अच्छी कीमत पर बिक सकती है। दूसरी तरफ, अगर आपका रास्ता उबड़-खाबड़ है और आप झटकों से बचना चाहते हैं, तो प्लेटिना का कंफर्ट माइलेज से भी ज्यादा कीमती साबित हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed