{"_id":"620a5d760a6648231f60de2e","slug":"harley-davidson-sportster-s-becomes-first-motorcycle-in-india-to-complete-24-hour-endurance-test-by-covering-3141-kms","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Harley-Davidson Sportster S: हार्ले-डेविडसन की इस बाइक ने बनाया ये खास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली देश की पहली मोटरसाइकिल बनी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Harley-Davidson Sportster S: हार्ले-डेविडसन की इस बाइक ने बनाया ये खास रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली देश की पहली मोटरसाइकिल बनी
Mon, 14 Feb 2022 07:26 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Mon, 14 Feb 2022 07:26 PM IST
सार
Harley-Davidson Sportster S (हार्ले-डेविडसन स्पोर्टस्टर एस) 24 घंटे के एंड्यूरेंस टेस्ट (शक्ति परीक्षण) में 3141 किलोमीटर की दूरी तय करने का रिकॉर्ड हासिल करने वाली देश की पहली मोटरसाइकिल बन गई है।
विज्ञापन
Harley-Davidson Sportster S
- फोटो : Harley Davidson
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Harley-Davidson Sportster S (हार्ले-डेविडसन स्पोर्टस्टर एस) 24 घंटे के एंड्यूरेंस टेस्ट (शक्ति परीक्षण) में 3,141 किलोमीटर की दूरी तय करने का रिकॉर्ड हासिल करने वाली देश की पहली मोटरसाइकिल बन गई है।
Harley-Davidson Sportster S ने यह उपलब्धि हीरो के ग्लोबल सेंटर फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी (CIT, सीआईटी) में विश्व स्तरीय टेस्ट ट्रैक पर हासिल की गई है। इसके लिए पांच राइडर्स की एक टीम - जिसमें नैशनल रेसर्स अनुश्रिया गुलाटी और विजय सिंह शामिल हैं, व्लॉगर शुभब्रत मारमार के साथ हीरो मोटोकॉर्प से मालो ले मैसन और विजय थॉमस शामिल हुए। CIT उत्तर भारतीय राज्य राजस्थान के जयपुर में स्थित है।
सीआईटी में हीरो की टीम के दो प्रमुख सदस्यों की निगरानी में हार्ले डेविडसन के स्पोर्टस्टर एस को 24 घंटें के लिए परीक्षण में रखा गया था। दो सदस्यों में चेसिस फंक्शनल डेवलपमेंट एंड नैशनल रेसिंग प्रोग्राम के प्रमुख डेविड लोपेज कॉर्डोबा और वाहन सत्यापन के प्रमुख एलेक्स बस्केट्स शामिल थे। डेविड और एलेक्स दोनों के पास दुनिया भर में एंड्यूरेंस रेसिंग में वर्षों का एक्सपीरियंस है, जो इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए तैयारियों में बेशकीमती साबित हुआ।
विज्ञापन
5 फरवरी 2022, शनिवार, को 24 घंटे के इस कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर तीन बजे से शुरू हुई, जिसमें टीम 31 पिट स्टॉप्स से गुजरी। इसमें ईंधन को भरा जाना, राइडर चेंज (सवार बदलाव) और हर 1000 किलोमीटर के बाद नए टायर को लगाया जाना शामिल था। प्रत्येक सवार ने प्रत्येक रन पर औसतन 100 किमी के छह रन पूरे किए, जो लगभग टैंक में भरे गए ईंधन के बराबर था। इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए टीम ने 24 घंटे में औसतन 130.9 किमी प्रति घंटा की रफ्तार हासिल की।
1.74 किलोमीटर लंबे अंडाकार हाई-स्पीड ट्रैक को विशेष रूप से मानव और मोटरसाइकिल दोनों की सहनशक्ति (एंड्युरेंस) सीमाओं का परीक्षण करने के लिए चुना गया था।

- फोटो : Harley-Davidson
इस अनुभव के बारे में बात करते हुए, हीरो मोटोकॉर्प में हार्ले-डेविडसन बिजनेस यूनिट के प्रमुख रवि अवलूर ने कहा, "हम हाल ही में हार्ले-डेविडसन पैन अमेरिका को दुनिया की सबसे ऊंची कच्ची सड़क पर ले गए और इसने हमें कुछ अलग करने के लिए प्रेरित किया। नई हार्ले-डेविडसन स्पोर्टस्टर एस, सीआईटी और हीरो मोटोस्पोर्ट्स टीम रैली की टीम ने अपने सभी अनुभव के साथ कदम रखा और इस बेहद चुनौतीपूर्ण प्रयास को पूरा करने में हमारी मदद की। यह इस एच-डी मोटरसाइकिल की गुणवत्ता का एक मजबूत प्रमाण है, जिसने सफलतापूर्वक परीक्षण को पास किया है और 24 घंटों में देश में किसी भी अन्य मोटरसाइकिल से आगे निकल गया है।"
पावर और परफॉर्मेंस
Harley-Davidson Sportster S में एक 121 hp का रेवोल्यूशन मैक्स 1250T वी-ट्विन इंजन मिलता है। जो स्पोर्टस्टर एस चालक को अविश्वसनीय, ऑन-डिमांड टॉर्क देता है। लेटेस्ट हार्ले-डेविडसन लिक्विड-कूल्ड वी-ट्विन इंजन के इस नए वर्जन को कम आरपीएम पर जबरदस्त टॉर्क जेनरेट करने के लिए ट्यून किया गया है। जिसमें टॉर्क कर्व है जो पावरबैंड के जरिए सपाट रहता है। इसमें इंजन के परफॉर्मेंस को शुरुआत से मध्य सीमा के जरिए मजबूत रफ्तार देने के लिए डिजाइन किया गया है।

लुक और स्टाइल
स्टाइल की बात करें तो, स्पोर्टस्टर एस मॉडल का हर विजुअल डिजाइन मोटरसाइकिल की नैचुरल पावर की अभिव्यक्ति है। प्रोफाइल में स्पोर्टस्टर एस मॉडल झुका हुआ और पावरफुल दिखाई देता है। साथ ही बनावट, रंग और फिनिश पर सूक्ष्म लेकिन उद्देश्यपूर्ण विवरण के साथ मिलकर इसे एक कस्टम शो बाइक का रूप देता है। फ्यूल टैंक और टेल सेक्शन इंजन को मोटरसाइकिल के प्रमुख केंद्र बिंदु के रूप में फ्रेम करता है, जबकि विशाल फ्रंट टायर एक क्लासिक बॉबर के फेंडर-लेस फ्रंट एंड की याद दिलाता है।
आखिर में, टेल सेक्शन, हाई-माउंट एग्जॉस्ट और स्लिम सोलो सीट हार्ले-डेविडसन एक्सआर750 फ्लैट ट्रैकर से प्रेरणा लेते हैं। साथ ही राइडर स्पोर्टस्टर एस मॉडल एक्सेसरीज और विविड ब्लैक, स्टोन वॉश व्हाइट पर्ल, मिडनाइट क्रिमसन जैसे रंगों की एक सीरीज में से चुन सकते हैं।
टेक्नोलॉजी
आकर्षक लुक के साथ ही स्पोर्टस्टर एस मॉडल राइडर के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए डिजाइन की गई कई टेक्नोलॉजी से लैस है। तीन प्री-प्रोगाम्ड, ड्राइविंग मोड्स - Sport, Road और Rain इलेक्ट्रॉनिक रूप से मोटरसाइकिल की परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी के स्तर को कंट्रोल करते हैं। व्यक्तिगत पसंद या खास परिस्थितियों में परफॉर्मेंस की विशेषताओं को मन मुताबिक करने के लिए दो कस्टम मोड का इस्तेमाल किया जा सकता है।
राइडर की सुरक्षा के अलावा हार्ले डेविडसन ने अप्रत्याशित स्थिति या प्रतिकूल सड़क स्थिति के दौरान राइडर के एक्सपीरियंर को बेहतर बनाने के लिए कई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। जो सीधी रेखा में या मुड़ने के दौरान एक्सिलेरेशन, डिएक्सिलेरेशन और ब्रेकिंग के दौरान उपलब्ध ट्रैक्शन को मोटरसाइकिल के परफॉर्मेंस से मेल खाने के लिए बनाई गई हैं।