फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   guide to night bike riding tips know the datails

Bike Care Tips: रात को करते हैं बाइक से सफर? तो इन पांच बातों पर जरूर करें गौर

Sat, 27 Jul 2024 01:05 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sat, 27 Jul 2024 01:05 PM IST
सार

क्या आप बाइक के जरिए रात को सफर करते हैं, अगर हां तो आपके लिए यह आर्टिकल काफी काम हो सकता है। जानिए आगे आपको किन पांच बातों का खास ध्यान रखना है, ताकि सफर आरामदायक और सुविधाजनक हो जाएं। 


 

विज्ञापन
guide to night bike riding tips know the datails
Bike Care Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

अगर आप अक्सर रात के समय मोटरसाइकिल से सफर करते हैं, तो इस खबर से आपको कमाल की जानकारी मिल सकती है। दरअसल, काफी राइडर को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि रात में दोपहिया वाहन चलाते वक्त किन चीजों का ध्यान रखना है, वरना जरा सी लापरवाही से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। यह तो आप जानते ही होंगे कि रात के दौरान दोपहिया वाहन चलाना काफी कठिन होता है, ऐसे में इस आर्टिकल में जानिए आपको किन टिप्स का खास ध्यान रखना है, ताकि रात के सफर को सुरक्षित बनाया जा सकें। 

विज्ञापन

सभी लाइट्स सही कंडीशन में रखें

अगर आप रात के दौरान बाइक से अपने ऑफिस जाते हैं तो आपको बाइक की सभी लाइट्स को ठीक रखना होगा।  हैडलाइट, टेललाइट और इंडीकेटर आदि समेत सभी इलेक्ट्रिक लाइट्स सही ढंग से काम करना बेहद जरूरी है। ऐसे में आपको समय-समय पर इनको चेक करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेक पर दें ध्यान

बाइक से सफर करने वालों को ब्रेक का भी ध्यान रखना होता है, क्योंकि कई सड़कों पर अभी अंधेरा होता है, ऐसे में अगर कोई वस्तु या इंसान बाइक के आगे आ जाएं तो तुरंत ब्रेक लगाने में ज्यादा परेशानी न हो। इसके लिए ब्रेक पैडल को नियमित अंतराल पर जांचते रहे, ताकि कभी आपात स्थिति में ब्रेक सही कंडीशन में काम करें। 

विज्ञापन

बैटरी रखें चार्ज

अगर आप रात के दौरान बाइक से सफर करते हैं या फिर अक्सर किसी जगह पर घूमने निकलते हैं तो आपको बाइक की बैटरी का खास ध्यान रखना है। कई बार लोग बैटरी पर ध्यान नहीं देते हैं, ऐसे में जरूरत पड़ने पर बैटरी का स्तर काफी रह जाता है और ऐसे में बाइक बीच रास्ते पर भी बंद हो सकती है, इसलिए बैटरी को हमेशा फुल चार्ज रखें। 

फ्यूल टंकी रखें फुल

अगर आप रात के समय में मोटरसाइकिल से सफर करते हैं और सफर लंबा भी होता है तो आपको एक खास बात का ख्याल रखना है। बाइक की फ्यूल टंकी को फुल रखें, ताकि रात में कभी भी ईंधन भरवाने के लिए रुकना न पड़ें, क्योंकि इस प्रक्रिया में काफी समय लगता है और इंसान आखिरी समय पर ऐसी जरूरत में थोड़ा परेशान हो जाता है। 

जरूरी दस्तावेज

अंत में अगर आप रात के समय पर बाइक के साथ लंबे सफर पर निकलते हैं तो अपने साथ कुछ जरूरी दस्तावेजों को रखें, जैसे बाइक का पंजीकरण सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस के दस्तावेज और सबसे जरूरी ड्राइविंग लाइसेंस। दरअसल, कई बार रात के समय पर ट्रैफिक पुलिल वाले बाइकर्स को रोककर ये दस्तावेजों को दिखाने की मांग कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed