फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Guide On Traffic Penalties see the detail

Driving Tips: इन ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना पड़ सकता है भारी, जुर्माने से बचने के लिए जानें डिटेल

Sat, 04 May 2024 07:16 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sat, 04 May 2024 07:16 PM IST
सार

अगर आप अक्सर सड़क पर वाहन लेकर निकलते हैं तो आपको यातायात के नियमों का पता होना चाहिए। सड़क नियमों के बारे में जानकर आप एक सुरक्षित सफर कर पाएंगे। साथ ही सड़क के अन्य लोगों की सेफ्टी का भी ध्यान रख पाएंगे। 
 

विज्ञापन
Guide On Traffic Penalties see the detail
Driving Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

सड़क पर सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जरूरी है कि वाहन चालक सभी नियमों का सही ढंग से पालन करें। ऐसे में अगर आपको सड़क नियमों की जानकारी नहीं है तो आपको काफी बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। नियमों को जानकर आप अपने साथ ही सड़क के दूसरे लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर सकते हैं। इस खबर में जानिए ड्राइविंग के दौरान किन नियमों का भूलकर भी उल्लंघन नहीं करना है। 

विज्ञापन

ट्रैफिक सिग्नल क्रॉस करना

अगर आप सिग्नल रेड होने पर अपने वाहन को ट्रैफिक सिग्नल पर नहीं रोकते हैं तो ये सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। इस दौरान दूसरी तरफ से आने वाले ट्रैफिक को इससे दिक्कत हो सकती है। वहीं, अगर ट्रैफिक की ज्यादा है तो आप किसी बड़े हादसे का शिकार भी हो सकते हैं। इस दौरान आपको जुर्माना भी भरना होगा। ऐसे में हमेशा सिग्नल ग्रीन होने के बाद ही अपनी गाड़ी को आगे बढ़ाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध पार्किंग का इस्तेमाल

अगर आप अवैध जगह पर पार्किंग करते हैं तो आपको जुर्माना भरना होगा। अक्सर देखा गया है कि अवैध जगह पर गाड़ी पार्क करने से जाम की स्थिति बना जाती है। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें कि अपनी कार को हमेशा वैध पार्किंग में ही पार्क करें। 

विज्ञापन

बिना हेलमेट वाहन चलाना

सड़क पर अगर आप बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाते हैं तो ये पूरी तरह से नियमों के खिलाफ है। ऐसा करने से सुरक्षा के साथ समझौता होता है। बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने पर गंभीर हादसा हो सकता है। अगर दो  पहिया वाहन पर दो लोग बैठे हैं तो दोनों लोगों को हेलमेट पहना जरूरी है। 

ड्रंक ड्राइविंग करना

देश में सड़क हादसों के काफी मामले सामने आते हैं। ऐसे में अगर आप ड्रंक ड्राइविंग करते हैं तो आपको जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। अगर आप वाहन चलाने वाले हैं तो भूलकर भी ड्रिंक न करें। अगर आप ड्रंक ड्राइविंग में पकड़े गए तो भारी जुर्माने के साथ जेल की सजा भी हो सकती है। 

मोबाइल का इस्तेमाल

सड़क हादसों में बड़े पैमाने पर देखा गया है कि हादसे के दौरान लोग मोबाइल का किसी न किसी तरह से इस्तेमाल कर रहे थे। इंसानी दिमाग एक समय पर एक ही तरफ ध्यान दे सकता है। ऐसे में गाड़ी चलाते वक्त कभी भी मोबाइल का इस्तेमाल न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed