फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles ›   Gold car mesmerizing car lovers at Dubai Auto Epo

दुबई में ऑटो एक्सपो में जलवा बिखेर रही 'गॉडजिला' 

Wed, 11 May 2016 04:38 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 11 May 2016 04:38 AM IST
सार

  • ऑटो एक्सपो ‘ऑटोमेकैनिका दुबई-2016’ में 10 लाख डॉलर (करीब 6.7 करोड़ रुपये) कीमत की सोने की कार पेश की गई
  • इसमें छह गियर हैं

विज्ञापन
Gold car mesmerizing car lovers at Dubai Auto Epo
गॉडजिला

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में चल रहे ऑटो एक्सपो ‘ऑटोमेकैनिका दुबई-2016’ में 10 लाख डॉलर (करीब 6.7 करोड़ रुपये) कीमत की सोने की कार पेश की गई है। पूरी तरह सोने से मढ़ी इस कार का नाम ‘गॉडजिला’ है, जिसको कुहल रेसिंग ने पेश किया है।

विज्ञापन


कुहल रेसिंग स्पोर्ट्स कारों को सजाने और संवारने का काम करती है। गॉडजिला को बनाने के लिए निसान आर-35 जीटी-आर को सोने की कार का रूप दिया गया। इस कार को आर्टिस, कुहल रेसिंग और नक्काशी का काम करने वाली ताकाहिको इजावा ने तैयार किया है।
विज्ञापन


इस सोने की कार में 3.8 लीटर क्षमता वाला वी-6 ट्विन टर्बो इंजन लगा है, जो 545 हॉर्स पावर का है। इसका लुक ऐसा है कि चलने में हवा का अवरोध नहीं पैदा होता है और इसको बेहद सटीकता के साथ हैंडल किया जा सकता है। इसमें छह गियर हैं। आगे और पीछे के गियर के लिए अलग-अलग क्लच हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed