फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   GoGoA1 launches RTO-approved EV conversion retrofitment kits for over 50 two-wheeler models

GoGoA1: 50 से ज्यादा दोपहिया मॉडलों को ईवी में कराएं कन्वर्ट, आरटीओ-अनुमोदित ईवी रेट्रोफिटमेंट किट लॉन्च

Thu, 17 Aug 2023 09:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 17 Aug 2023 09:26 PM IST
सार

मुंबई स्थित ईवी स्टार्ट-अप GoGoA1 ने अपना 'आरटीओ अनुमोदित और किफायती और कम लागत वाला इलेक्ट्रिक वाहन (EV) कन्वर्जन किट' लॉन्च किया। इसे विशेष रूप से 50 से ज्यादा लोकप्रिय दोपहिया मॉडलों के लिए डिजाइन किया गया है।

विज्ञापन
GoGoA1 launches RTO-approved EV conversion retrofitment kits for over 50 two-wheeler models
GoGoA1 EV conversion kit - फोटो : GoGoA1

विस्तार

मुंबई स्थित ईवी स्टार्ट-अप GoGoA1 ने अपना 'आरटीओ अनुमोदित और किफायती और कम लागत वाला इलेक्ट्रिक वाहन (EV) कन्वर्जन किट' लॉन्च किया। इसे विशेष रूप से 50 से ज्यादा लोकप्रिय दोपहिया मॉडलों के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें हीरो-होंडा, हीरो मोटोकॉर्प और होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया जैसे ब्रांडों के 45 से ज्यादा मॉडल और होंडा एक्टिवा स्कूटर के 5 वैरिएंट्स शामिल हैं।
विज्ञापन


हालांकि स्टार्ट-अप ने सटीक कीमत और स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसकी वेबसाइट पर सरसरी तौर पर एक नजर डालने पर पता चलता है कि होंडा एक्टिवा स्कूटर कन्वर्जन किट की कीमत 19,000 रुपये है। 1.6 kWh LFP बैटरी की कीमत जो 60 किमी रेंज (अधिकतम रफ्तार 40 किमी प्रति घंटा) तक की रेंज प्रदान करती है, अतिरिक्त 30,000 रुपये, बैटरी के लिए इनबिल्ट IoT 5,000 रुपये और चार्जर के लिए 6,500 रुपये है।
विज्ञापन


एक मोटरसाइकिल के लिए कन्वर्जन किट की कीमत 29,999 रुपये है। 1.6 kWh LFP बैटरी 30,000 रुपये में, बैटरी के लिए IoT सिस्टम 5,000 रुपये और चार्जर के लिए 6,500 रुपये। इंस्टॉलेशन और आरटीओ डॉक्यूमेंटेशन पर अतिरिक्त 5,000 रुपये का खर्च आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूटस्ट्रैप्ड स्टार्ट-अप का लक्ष्य इलेक्ट्रिक मोबिलिटी बाजार में अपने विस्तार और विकास में तेजी लाने के लिए प्री-सीरीज ए फंडिंग राउंड में 10 करोड़ रुपये जुटाना है। GoGoA1 का कहना है कि उसने पहले ही कई पारंपरिक पेट्रोल और डीजल ICE वाहनों को पर्यावरण-अनुकूल इलेक्ट्रिक वैरिएंट में बदल दिया है।

GoGoA1 के संस्थापक और सीईओ श्रीकांत शिंदे ने कहा, "हमारे देश में अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक वाहन समाधान लाना सिर्फ इनोवेशन के बारे में नहीं है, यह स्वच्छ, हरित भविष्य का मार्ग प्रशस्त करने के बारे में है। हमने इलेक्ट्रिक स्कूटर किराए पर लेने, मौजूदा लोकप्रिय दोपहिया वाहनों को रेट्रोफिट करने, कौशल निर्माण और ईवी इको सिस्टम के लिए रोजगार योग्य पूल बनाने जैसे स्थानीय समाधानों के साथ परिवहन को बदलने की दिशा में एक यात्रा शुरू की है।"


GoGoA1 को 15 साल और उससे ज्यादा पुराने ICE वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने के रेट्रोफिटिंग मिशन का हिस्सा बनने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा सूचीबद्ध किया गया है। इसके अलावा, इसका लक्ष्य अपनी छतरी के नीचे नए ब्रांड पेश करना भी है जिसमें गोरेंटो, एलीगोगो, किमी मोटर्स और 3पी3 शामिल हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed