{"_id":"662274d432cd1546c601746a","slug":"germany-transport-minister-proposes-ban-on-driving-vehicles-on-weekends-to-reduce-carbon-footprint-2024-04-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weekend Driving Ban: जर्मनी वीकेंड ड्राइविंग पर प्रतिबंध लगाने पर कर रहा है विचार, बहुत खास है वजह","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Weekend Driving Ban: जर्मनी वीकेंड ड्राइविंग पर प्रतिबंध लगाने पर कर रहा है विचार, बहुत खास है वजह
Fri, 19 Apr 2024 07:12 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 19 Apr 2024 07:12 PM IST
सार
जर्मनी के परिवहन मंत्री वोल्कर विस्सिंग ने हाल ही में वीकेंड पर वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया है। बहुत खास है वजह।
विज्ञापन
Woman sitting on a driver's seat in the car
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जर्मनी के परिवहन मंत्री वोल्कर विस्सिंग ने हाल ही में वीकेंड पर वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव दिया है। ताकि देश के कार्बन फुटप्रिंट को कम किया जा सके।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सप्ताह में दो दिन निजी वाहनों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध जर्मनी के जलवायु लक्ष्यों को पूरा करने की कोशिशों का हिस्सा है। विसिंग द्वारा वीकेंड ड्राइविंग प्रतिबंध को एक नए जलवायु कानून, जलवायु संरक्षण अधिनियम से संबंधित माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि कोई अन्य वैकल्पिक संशोधन नहीं हुआ तो शनिवार और रविवार को निजी कारों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लागू किया जाएगा।
विसिंग ने कहा, "शनिवार और रविवार को व्यापक और अनिश्चितकालीन ड्राइविंग प्रतिबंध पर विचार किया जा रहा है।"
नए जलवायु कानून के मुताबिक, जर्मन अर्थव्यवस्था को प्रति वर्ष 22 मिलियन मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन में कटौती करने की जरूरत है। विसिंग ने कहा कि इतनी बड़ी मात्रा में कार्बन उत्सर्जन को कारों और ट्रकों का इस्तेमाल न करके ही कम किया जा सकता है।