फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   front brake or rear which brake should be used more to stop bike

Brake Tips: फ्रंट ब्रेक या रियर, टू-व्हीलर चलाते समय कौन सा ब्रेक पहले दबाना चाहिए?

Wed, 30 Jul 2025 04:34 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Wed, 30 Jul 2025 04:34 PM IST
सार

टू-व्हीलर में ब्रेकिंग का सही इस्तेमाल पता न होने के कारण कई लोग हादसे का शिकार होते हैं। बाइक में फ्रंट और रियर ब्रेक दोनों ही जरूरी होते हैं, लेकिन कौन सा ब्रेक बाइक को जल्दी रोक सकता है? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
front brake or rear which brake should be used more to stop bike
फ्रंट ब्रेक पहले या रियर - फोटो : HeroMotocorp

विस्तार

आपने अक्सर देखा होगा कि लोग बाइक या स्कूटर में चलते-चलते अचानक गिर जाते हैं। कई बार तो अच्छी सड़क पर भी जाते समय लोग बाइक से गिर जाते हैं। ऐसा ब्रेक की सही इस्तेमाल न करने की वजह से होता है। गलत तरह से ब्रेकिंग आपकी बाइक के एक्सीडेंट का कारण बन सकती है। ऐसे में अगर आप टू-व्हीलर चलाते हैं तो आपको ब्रेक लगाने के सही तौर-तरीकों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।
विज्ञापन


पहले फ्रंट ब्रेक
अक्सर लोगों को हर स्थिती में रियर ब्रेक लगाकर बाइक रोकने की आदत होती है। और यही वजह है कि उनकी बाइक सही समय पर नहीं रुकती और हादसे हो जाते हैं। बाइक को रोकने के लिए आगे का ब्रेक (फ्रंट ब्रेक) सबसे ज्यादा कारगर होता है। यह इसलिए क्योंकि ब्रेक लगाने पर आगे के पहिए में ज्यादा दबाव पड़ता है। ऐसे में फ्रंट ब्रेक लगाने पर बाइक को तुरंत रोका जा सकता है, जबकि रियर ब्रेक लगाने पर बाइक की स्पीड धीरे-धीरे कम होती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Fuel Efficiency: छोटे ट्रकों पर भी लागू होंगे नए फ्यूल एफिशिएंसी नॉर्म्स, सरकार ने कंपनियों को नहीं दी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन


जान लें 70-30 का नियम
ब्रेक लगाते समय पूरी तरह रियर ब्रेक पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए। अगर आप ऐसा करेंगे तो बाइक समय पर नहीं रुकेगी और इससे ब्रेक लॉक होने या फिसल कर गिरने का भी खतरा बढ़ जाता है। ब्रेक लगाते समय हमेशा फ्रंट ब्रेक पर 70% दबाव रखें, जबकि रियर पर केवल 30% ही दबाव रखना चाहिए। यह बाइक को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका है। ऐसा करने से ब्रेक लॉक होने या बाइक के स्किड होने का खतरा बहुत कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें: सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली टॉप-5 कॉम्पैक्ट SUV, नंबर-1 गाड़ी देती है 22.80 किमी/लीटर का माइलेज

इन बातों का रखें ध्यान
हालांकि, बाइक को रोकने के लिए किसी एक ब्रेक पर पूरी तरह निर्भरता खतरनाक हो सकती है। आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि किस स्थिती में कौन से ब्रेक का इस्तेमाल करना है। अगर आप सीधे रास्ते में बाइक चला रहे हैं तो बाइक रोकने के लिए फ्रंट ब्रेक का ज्यादा इस्तेमाल करना बेहतर होता है। लेकिन घुमावदार सड़कों पर बाइक की स्पीड स्लो करने के लिए फ्रंट ब्रेक को जोर से नहीं दबाना चाहिए। ऐसे में आपको पहले रियर ब्रेक लगाकर स्पीड कम करनी चाहिए फिर बाइक को रोकने के लिए फ्रंट ब्रेक लगाना चाहिए।

इसके अलावा अगर सड़क पर रेत या बजरी पड़ी हो तो उसपर से निकलते समय तेज ब्रेकिंग नहीं करनी चाहिए। ऐसे में टायर के स्किड होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed