फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Formula 4 Night Race Chennai postponed due to floods Know Details

Formula 4 Night Race: चेन्नई में पहली बार होने जा रहा फॉर्मूला 4 नाइट रेस स्थगित, जानें डिटेल्स

Thu, 14 Dec 2023 08:38 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 14 Dec 2023 08:38 PM IST
सार

चेन्नई में बहुप्रतीक्षित पहली नाइट स्ट्रीट सर्किट रेस के लिए अभी इंतजार करना होगा। यह रेस 9 और 10 दिसंबर, 2023 के लिए निर्धारित थी। सीजन के चौथे दौर के इस रेस को अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन
Formula 4 Night Race Chennai postponed due to floods Know Details
Car Race - फोटो : For Reference Only

विस्तार

चेन्नई में बहुप्रतीक्षित पहली नाइट स्ट्रीट सर्किट रेस के लिए अभी इंतजार करना होगा। यह रेस 9 और 10 दिसंबर, 2023 के लिए निर्धारित थी। सीजन के चौथे दौर के इस रेस को अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला चक्रवात मिचौंग के बाद किया है, जिसके कारण 3 और 4 दिसंबर को क्षेत्र में अभूतपूर्व बारिश हुई।
विज्ञापन


तमिलनाडु सरकार ने रेसिंग प्रमोशन प्राइवेट लिमिटेड (आरपीपीएल) के साथ मिलकर चेन्नई फॉर्मूला 4 रेसिंग सर्किट की योजना बनाई थी। यह रेसिंग सर्किट आइलैंड ग्राउंड्स, विक्ट्री वॉर मेमोरियल, नेपियर ब्रिज, शिवानंद सलाई और माउंट रोड तक फैला हुआ 3.7 किलोमीटर का सर्किट है।
विज्ञापन


यह FIA-प्रमाणित सर्किट, भारत और दक्षिण एशिया का सबसे लंबा स्ट्रीट सर्किट, फॉर्मूला 4 इंडियन चैम्पियनशिप और इंडियन रेसिंग लीग दोनों की मेजबानी करने के लिए तैयार था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चक्रवात मिचौंग के कारण 3 और 4 दिसंबर को अभूतपूर्व बारिश हुई, जिससे बहुत ज्यादा नुकसान हुआ और तत्काल राहत प्रयासों की जरूरत पड़ी। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए, तमिलनाडु सरकार ने बचाव और पुनर्वास को प्राथमिकता देते हुए आरपीपीएल से रेस को री-शेड्यूल करने का अनुरोध किया। आयोजकों ने एक बयान में कहा, मौजूदा रेसिंग कैलेंडर प्रतिबंधों के कारण, दिसंबर या जनवरी के भीतर कोई वैकल्पिक तारीख ढूंढना असंभव साबित हुआ।


इसलिए, तमिलनाडु सरकार के परामर्श से, इस आयोजन को अगले रेसिंग सीजन तक स्थगित करने का फैसला किया गया।

फॉर्मूला 4 चैंपियनशिप में 12 ड्राइवरों का एक रोस्टर शामिल है, जिसमें भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों प्रतिभागी शामिल हैं। यह रेस फॉर्मूला वन की तरह ही एक व्यक्तिगत ड्राइवर रेसिंग चैम्पियनशिप फॉर्मेट को अपनाती है, जो एफआईए सुपर लाइसेंस पॉइन्ट प्रदान करती है। प्रतियोगिता में FIA-होमोलॉगेटेड Gen 2 Mygale F4 कार का इस्तेमाल किया जाएगा, जो फ्रेंच F4 चैम्पियनशिप में इस्तेमाल किया गया एक मॉडल है। ये कारें अल्पाइन रेनॉल्ट 1.3-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन से लैस हैं, जो इन्हें 220 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड तक ले जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed