{"_id":"6970e261bccd77355f0bd102","slug":"ford-recalls-over-119000-vehicles-in-us-over-safety-concern-2026-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ford Recall: अमेरिका में फोर्ड मोटर की बड़ी रिकॉल कार्रवाई, 1.19 लाख से ज्यादा वाहन प्रभावित, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ford Recall: अमेरिका में फोर्ड मोटर की बड़ी रिकॉल कार्रवाई, 1.19 लाख से ज्यादा वाहन प्रभावित, जानें डिटेल्स
Wed, 21 Jan 2026 07:59 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 21 Jan 2026 07:59 PM IST
सार
फोर्ड मोटर अमेरिका में 119,075 गाड़ियों को वापस बुला रही है। क्योंकि इंजन ब्लॉक हीटर में क्रैक आ सकता है और कूलेंट लीक हो सकता है। जानें पूरी डिटेल्स।
विज्ञापन
Ford Bronco
- फोटो : Ford
विस्तार
अमेरिका में Ford Motor (फोर्ड मोटर) ने 1,19,000 से अधिक वाहनों को रिकॉल करने की घोषणा की है। यह कदम इंजन ब्लॉक हीटर से जुड़ी संभावित खामी के चलते उठाया गया है। जिससे आग लगने का खतरा पैदा हो सकता है। यह जानकारी अमेरिकी सड़क सुरक्षा एजेंसी नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) ने दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
क्या है तकनीकी समस्या?
NHTSA के अनुसार, कुछ वाहनों में लगे इंजन ब्लॉक हीटर में दरार पड़ सकती है। इसके कारण कूलेंट लीक होने की आशंका रहती है। अगर हीटर प्लग इन किया गया हो और उसी दौरान शॉर्ट सर्किट हो जाए, तो इससे आग लगने का खतरा बढ़ सकता है।

किन मॉडल्स पर असर पड़ा है?
इस रिकॉल में Ford के कुछ चुनिंदा मॉडल शामिल हैं, जिनमें:
यह भी पढ़ें - Rash Driving: खतरनाक ड्राइविंग का वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने जब्त की एसयूवी, X पर जारी की चेतावनी
इस रिकॉल में Ford के कुछ चुनिंदा मॉडल शामिल हैं, जिनमें:
- Ford Focus
- Ford Escape
- Ford Explorer
- Lincoln MKC
यह भी पढ़ें - Rash Driving: खतरनाक ड्राइविंग का वीडियो वायरल, दिल्ली पुलिस ने जब्त की एसयूवी, X पर जारी की चेतावनी
वाहन मालिकों के लिए जरूरी सलाह
NHTSA ने वाहन मालिकों को सलाह दी है कि मरम्मत पूरी होने तक इंजन ब्लॉक हीटर को प्लग इन न करें। इससे किसी भी संभावित हादसे से बचा जा सकता है।
डीलरशिप पर मुफ्त रिपेयर की सुविधा
फोर्ड ने भरोसा दिलाया है कि प्रभावित वाहनों में इंजन ब्लॉक हीटर को बिना किसी शुल्क के बदला जाएगा। यह रिपेयर अधिकृत डीलरशिप पर किया जाएगा।

सुरक्षा को प्राथमिकता देने का दावा
इस रिकॉल के जरिए फोर्ड और NHTSA ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया है कि संभावित सुरक्षा जोखिमों को समय रहते दूर करना प्राथमिकता है। ताकि ग्राहकों और वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
यह भी पढ़ें - FASTag: टोल प्लाजा पर नहीं चल रहा फास्टैग? ये छोटी गलतियों से भी ब्लैकलिस्ट हो सकता है आपका टैग
यह भी पढ़ें - Toll Tax: एनएच पर टोल नहीं चुकाया तो अटक जाएगी एनओसी, सरकार ने नए नियम की जारी की अधिसूचना