{"_id":"6540cbb252a57cd52b0cc3c5","slug":"ford-motor-to-add-15000-more-tesla-superchargers-to-its-electric-vehicle-charging-network-2023-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"EV Charging: फोर्ड अपने ईवी चार्जिंग नेटवर्क में शामिल करेगी और 15,000 टेस्ला सुपरचार्जर, जानें क्या होगा फायद","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
EV Charging: फोर्ड अपने ईवी चार्जिंग नेटवर्क में शामिल करेगी और 15,000 टेस्ला सुपरचार्जर, जानें क्या होगा फायद
Tue, 31 Oct 2023 03:11 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 31 Oct 2023 03:11 PM IST
सार
Ford Motor (फोर्ड मोटर) ने कहा कि वह अपने इलेक्ट्रिक-वाहन चार्जिंग नेटवर्क में Tesla (टेस्ला) के और सुपरचार्जर जोड़ेगी। यह पहले के पूर्वानुमान से ज्यादा है।
विज्ञापन
Tesla Supercharger
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Ford Motor (फोर्ड मोटर) ने सोमवार को कहा कि वह अपने इलेक्ट्रिक-वाहन चार्जिंग नेटवर्क में Tesla (टेस्ला) के और सुपरचार्जर जोड़ेगी। यह पहले के पूर्वानुमान से ज्यादा है, क्योंकि वाहन निर्माता अपनी कारों की रेंज को विस्तान देने के लिए ईवी लीडर के विशाल चार्जर नेटवर्क का फायदा उठा रहे हैं।
फोर्ड अब अपने नेटवर्क में टेस्ला के 15,000 से ज्यादा सुपरचार्जर जोड़ेगा। जो कि उसके पहले 12,000 चार्जर के अनुमान से ज्यादा है।
अमेरिकी वाहन निर्माता ने कहा कि वह उत्तरी अमेरिका में अपने ब्लूओवल चार्ज नेटवर्क को 25 प्रतिशत तक बढ़ाकर 106,000 से अधिक चार्जर तक ले जाएगा।
ज्यादा चार्जर शामिल करने से ईवी मालिकों को कुछ राहत मिलती है। जो वर्षों से बैटरी से चलने वाले वाहन खरीदने के लिए चार्जिंग स्टेशनों तक पहुंच को मुख्य बाधाओं में से एक मानते हैं।
फोर्ड ने कहा कि ग्राहक एम्बेडेड चार्जर रूटिंग और फोर्डपास के जरिए सरल भुगतान विकल्प के साथ, अमेरिका और कनाडा में तीन नए चार्जिंग प्रोवाइडर्स - फ्रांसिस एनर्जी, ब्लिंक और रेड ई की सर्विस ले सकते हैं।

- फोटो : Tesla
इन तीन प्रोवाइडर्स के नेटवर्क में शामिल होने से 10,000 से ज्यादा नए चार्जर बढ़ जाएंगे। जिनमें 550 से ज्यादा नए डीसी फास्ट चार्जर शामिल हैं।
कंपनी ने बयान में कहा, हालांकि कीमत के डिटेल्स का खुलासा नहीं किया गया है। एक घंटे या उससे कम समय में सैकड़ों मील की ड्राइविंग रेंज जोड़ने में सक्षम फास्ट चार्जर फोर्ड ईवी ग्राहकों के लिए एक एडाप्टर के जरिए उपलब्ध होंगे।
ब्लूओवल ऑटोमोटिव निर्माताओं द्वारा पेश किए गए सबसे बड़े उत्तरी अमेरिकी सार्वजनिक चार्जिंग नेटवर्क तक पहुंच प्रदान करने के लिए कई चार्जिंग नेटवर्क को जोड़ता है। इसमें शेल रिचार्ज सॉल्यूशंस, इलेक्ट्रिफाई अमेरिका, ईवीगो और चार्जप्वाइंट जैसे सर्विस प्रोवाइडर्स शामिल हैं।
ईवी मालिकों को 2024 की शुरुआत में संयुक्त राज्य अमेरिका में हाई-स्पीड सुपरचार्जर के सबसे बड़े नेटवर्क तक पहुंच प्रदान कराने के लिए फोर्ड ने टेस्ला के साथ एक सौदा किया था। इस सौदे के महीनों बाद यह विकास हुआ है।
इस गठजोड़ ने प्रतिद्वंद्वियों के बीच फोर्ड को टेस्ला के मालिकाना चार्जिंग मानक को अपनाने वाला पहला प्रमुख वाहन निर्माता भी बना दिया।