फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata ने Tigor ऑटोमैटिक के दो नए वेरिएंट लांच किये, जानिये कीमत

Mon, 17 Jun 2019 11:37 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 17 Jun 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
2019 Tata Tigor AMT launched in two more trims XMA and  XZA Plus
2019 Tata Tigor AMT - फोटो : TATA motors

टाटा मोटर्स ने अपनी कॉम्पैक्ट सेडान कार टिगोर के दो को अब ऑटोमैटिक (AMT) वेरिएंट के साथ लांच कर दिया है।कंपनी का कहना है ऑटोमैटिक वेरिएंट से टिगोर को अपने सेगमेंट में काफी मजबूती मिलेगी साथ ही ग्राहकों को ड्राइव करने बेहतर अनुभव मिलेगा। आइये जानते हैं टिगोर AMT के फीचर्स और इसकी कीमत के बारे में।

कीमत और वेरिएंट

2019 Tata Tigor AMT launched in two more trims XMA and  XZA Plus
कार का नया XM वैरिएंट पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ आता है।
टाटा मोटर्स टिगोर के XMA और XZA + दो नए वेरिएंट में ऑटोमैटिक (AMT)  की सुविधा दी है। कीमत की बात करें तो XMA और XZA + की कीमत क्रमशः 6.39 लाख और INR 7.24 लाख, (एक्स-शोरूम दिल्ली) हैं। ऑटोमैटिक की सुविधा टिगोर के 1.2L रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन के साथ मिलेगी और यह टिगोर के सभी कलर्स में उपलब्ध होगा। इस समय टिगोर में मिस्री ब्लू, रोमन सिल्वर, एस्प्रेसो ब्राउन, बेरी रेड, पियरलेसेंट व्हाइट और टाइटन ग्रे कलर्स उपलब्ध हैं।
 

जानिये क्या कहा कंपनी ने ?

2019 Tata Tigor AMT launched in two more trims XMA and  XZA Plus
कॉम्पैक्ट सेडान टाटा टिगोर
टिगोर ऑटोमैटिक के लांच कर टाटा मोटर्स के उपाध्यक्ष, बिक्री, विपणन और ग्राहक सहायता, यात्री वाहन व्यवसाय इकाई (PVBU) एसएन बर्मन ने बताया कि हम लगातार ग्राहकों के लगातार बेहतर प्रोडक्ट्स ला रहे हैं, टिगोर ऑटोमैटिक ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा, हमें विश्वास है कि हमारे ग्राहक व्यावहारिकता के सही संयोजन की सराहना करेंगे और इन नए परिवर्धन की सुविधा प्रदान करनी होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

फीचर्स और इंजन

2019 Tata Tigor AMT launched in two more trims XMA and  XZA Plus
Tata tigor facelift
टिगोर में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 85hp की पावर जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल गियर के साथ अब AMT की भी सुविधा है । इसके अलावा यह 1.05 लीटर वाला डीजल इंजन के साथ भी आती है जो 70hp की पावर जनरेट करता है । टिगोर इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। टिगोर में 7.0-इंच हार्मन टचस्क्रीन इनफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो ऐंड्रॉयड ऑटो सपॉर्ट करता है। यह रिवर्स कैमरे के डिस्प्ले के रूप में भी काम करता है। टिगोर का सीधा मुकाबला मारुति डिजायर, होंडा अमेज, हुंडई एक्ससेंट और फोर्ड Aspire से है।  
 
 
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed