{"_id":"678f9a2094123fd057083060","slug":"fire-proof-battery-launched-in-auto-expo-2025-which-can-resist-temperature-upto-300-degrees-2025-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auto Expo 2025: लॉन्च हुई ऐसी बैटरी जो झेल जाएगी 300 डिग्री का तापमान! महज 15 मिनट में हो जाएगी फुल चार्ज","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Auto Expo 2025: लॉन्च हुई ऐसी बैटरी जो झेल जाएगी 300 डिग्री का तापमान! महज 15 मिनट में हो जाएगी फुल चार्ज
Tue, 21 Jan 2025 06:31 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Tue, 21 Jan 2025 06:31 PM IST
सार
आमतौर पर भारत में गर्मियों में तापमान 50 डिग्री तक पहुंच जाता है जो साधारण बैटरियों के लिए खतरनाक हो सकता है, लेकिन ये बैटरी 300 डिग्री का तापमान भी झेल सकती है।
विज्ञापन
लॉन्च हुई फायर प्रूफ बैटरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑटो एक्सपो 2025 में केवल गाड़ियां ही नहीं, बल्कि गाड़ियों में लगने वाले उपकरणों को बनाने वाली कंपनियों ने भी प्रदर्शनी लगाई। इनमें इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए बैटरी बनाने वाली कंपनियां भी शामिल रहीं। ऐसी ही एक कंपनी क्लिन इलेक्ट्रिक (Clean Electric) ने अपनी फायर प्रूफ बैटरी पेश की। इस बैटरी की क्या खासियत है आइए विस्तार से जानते हैं।
15 मिनट में होगी फुल चार्ज
क्लिन इलेक्ट्रिक ने माच (Mach) रेंज की बैटरी पेश की जिसे इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर और टू व्हीलर के लिए तैयार किया गया है। इस बैटरी की सबसे खास बात इसकी फास्ट चार्जिंग स्पीड है जिससे यह केवल 15 मिनट के भीतर फुल चार्ज हो जाती है। कंपनी ने बताया कि यह बैटरी इमर्शन लिक्विड कूलिंग टेक्वनोलॉजी पर आधारित है जो इसे ठंडा रखने में मदद तो करता है और ओवर हीट होने से भी बचाता है।
विज्ञापन
पूरी तरह से है फायर प्रूफ
क्लिन इलेक्ट्रिक की माच रेंज की लिथियम बैटरी के लिए चार पेटेंट हासिल किए हैं। कंपनी ने बताया कि इस बैटरी का फायर पॉइंट काफी उपर है जो इसे आग से बचाता है। आमतौर पर भारत में गर्मियों में तापमान 50 डिग्री तक पहुंच जाता है, जो साधारण बैटरियों के लिए खतरनाक हो सकता है, लेकिन क्लिन इलेक्ट्रिक की बैटरी 300 डिग्री का तापमान भी झेल सकती है। कंपनी का दावा है कि इसमें आग लगने की संभावना न के बराबर है। इस बैटरी को फायर प्रूफ टेक्नोलॉजी के लिए टेस्टिंग एजेंसी ARAI से भी सर्टिफिकेट मिल चुका है।