{"_id":"6667a944a6500fd505027966","slug":"fada-report-retail-sales-of-passenger-vehicles-across-country-declined-in-may-2024-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auto: यात्री वाहनों की बिक्री एक फीसदी घटी, भीषण गर्मी से शोरूम आने वाले ग्राहक 18% घटे","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Auto: यात्री वाहनों की बिक्री एक फीसदी घटी, भीषण गर्मी से शोरूम आने वाले ग्राहक 18% घटे
Tue, 11 Jun 2024 07:02 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 11 Jun 2024 07:02 AM IST
सार
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अत्यधिक गर्मी से पिछले महीने शोरूम आने वाले ग्राहकों की संख्या में 18 फीसदी की गिरावट आई है। फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा कि बेहतर आपूर्ति, लंबित बुकिंग और छूट योजनाओं के बावजूद नए मॉडल की कमी, तीव्र प्रतिस्पर्धा, खराब विपणन प्रयासों और बाजार में नकदी की समस्या से भी बिक्री प्रभावित हुई।
विज्ञापन
यात्री वाहन (फाइल)
- फोटो : PTI
विस्तार
देशभर में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री मई, 2024 में सालाना आधार पर एक फीसदी घटकर 3,03,358 इकाई रह गई। भीषण गर्मी और लोकसभा चुनावों के कारण मांग प्रभावित होने से बिक्री में गिरावट आई है। मई, 2023 में घरेलू बाजार में कुल 3,35,123 यात्री वाहन बिके थे। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अत्यधिक गर्मी से पिछले महीने शोरूम आने वाले ग्राहकों की संख्या में 18 फीसदी की गिरावट आई है। फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा कि बेहतर आपूर्ति, लंबित बुकिंग और छूट योजनाओं के बावजूद नए मॉडल की कमी, तीव्र प्रतिस्पर्धा, खराब विपणन प्रयासों और बाजार में नकदी की समस्या से भी बिक्री प्रभावित हुई।
विज्ञापन
सरकार के गठन से स्थिरता की उम्मीद
सिंघानिया ने कहा, कुछ क्षेत्रों में अच्छी बारिश और बेहतर वित्तीय उपलब्धता से ग्रामीण मांग में सकारात्मकता बनी हुई है। सरकार के गठन से स्थिरता आने और बाजार की धारणा में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन
दोपहिया व तिपहिया वाहनों की बढ़ी मांग
दोपहिया वाहनों की बिक्री पिछले माह 2 फीसदी बढ़कर 15,34,856 इकाई पहुंच गई। मई, 2023 में 14,97,778 दोपहिया वाहन बिके थे।
- तिपहिया वाहनों की बिक्री मई में 20 फीसदी बढ़कर 98,265 इकाई पहुंच गई।
- वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री 4 फीसदी बढ़कर 83,059 इकाई पहुंच गई।
