जापानी कार कंपनी होंडा की ओर से जल्द ही सिटी का नया वर्जन पेश किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसकी तैयारी कर रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि होंडा सिटी के नए मॉडल में क्या बदलाव किए जा सकते हैं। साथ ही इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा।
आएगी नई सिटी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा की ओर से जल्द ही नई सिटी को पेश करने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से लगातार अपने वाहनों को अपडेट किया जा रहा है। इसी क्रम में कंपनी अप्रैल से पहले मार्च में ही नई सिटी को भारतीय बाजार में पेश कर सकती है।
यह भी पढ़ें - Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
क्या होगा बदलाव
3 of 5
Honda City
- फोटो : Honda
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई सिटी में कुछ कॉस्मैटिक और मैकेनिकल बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसके इंजन में किसी तरह के बदलाव की संभावना काफी कम है। बदलाव की बात करें तो इसमें बड़ी ब्लैक ग्रिल, नए अलॉय व्हील्स, ट्विक्ड टेललैंप, नए और अपडेटिड फॉग लैंप जैसी चीजें देखने को मिल सकती हैं। वहीं इंटीरियर में कार की सीटों को वेंटिलेटिड किया जा सकता है और नई सिटी में वायरलेस चार्जर भी दिया जा सकता है। इसके अलावा इंटीरियर में भी ज्यादा बदलाव नहीं होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें - Black Spot: क्या आपको पता है ब्लैक स्पॉट क्या होता है, किस तरह ब्लैक स्पॉट के कारण होते हैं गंभीर हादस
कैसा होगा इंजन
4 of 5
होंडा सिटी
- फोटो : honda cars
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा सिटी के फेसलिफ्ट मॉडल में इंजन में किसी तरह का बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा। कंपनी की ओर से मौजूदा दो तरह के इंजन के विकल्प ही ग्राहकों को मिलेंगे। इनमें 1.5 लीटर का नेचुरल एस्पीरेटिड इंजन होगा और दूसरा इंजन 1.5 लीटर एटकिंसन साइकल पेट्रोल हाइब्रिड इंजन होगा। कार को छह स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज
क्या होगी कीमत
5 of 5
Honda City Hybrid 2022
- फोटो : Honda
नई होंडा सिटी की कीमत मौजूदा वैरिएंट्स के मुकाबले थोड़ी ज्यादा होगी। मौजूदा होंडा सिटी की एक्स शोरूम कीमत की शुरुआत 11.87 लाख रुपये से होती है और इसका टॉप वैरिएंट 15.62 लाख रुपये में मिलता है। इसके हाईब्रिड वर्जन की एक्स शोरूम कीमत 19.89 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें- Scorpio Classic:स्कॉर्पियो क्लासिक की ये खासियत नहीं जानते होंगे आप, जानें कैसे है पुरानी स्कॉर्पियो से अलग