फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Evtric Motors high-speed electric two-wheelers unveiled at EV India Expo 2021

Evtric Motors: एविट्रिक मोटर्स ने पेश किए तीन हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स, जानें रेंज और टॉप स्पीड

Fri, 24 Dec 2021 05:43 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 24 Dec 2021 05:43 PM IST
सार

Evtric Motors ने शुक्रवार को हाई-स्पीड कैटेगरी में तीन नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स - Evtric Rise (मोटरसाइकिल), Mighty (स्कूटर) और Evtric Ride Pro (स्कूटर) को उतारा है।

विज्ञापन
Evtric Motors high-speed electric two-wheelers unveiled at EV India Expo 2021
Evtric Motors unveils high-speed electric two-wheelers in EV India Expo 2021 - फोटो : EVTRIC Motors

विस्तार

Evtric Motors ने शुक्रवार को हाई-स्पीड कैटेगरी में तीन नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स - Evtric Rise (मोटरसाइकिल), Mighty (स्कूटर) और Evtric Ride Pro (स्कूटर) को उतारा है। इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा में चल रहे ईवी इंडिया एक्सपो 2021 में इन इलेक्ट्रिक व्हीलक्स को शोकेस किया गया है।
विज्ञापन


बाइक की स्पीड और रेंज
Evtric Rise इलेक्ट्रिक बाइक में 3.0 KWH लिथियम-आयन डिटेचेबल बैटरी मिलती है। इसकी बैटरी को फुल चार्ज करने पर यह 120 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देता है। Evtric Rise बाइक की टॉप स्पीड भी 100 किमी प्रति घंटा है।
विज्ञापन


स्कूटर के स्पीड और रेंज
इसके अलावा कंपनी ने दो स्कूटर- Mighty और Ride Pro को भी शोकेस किया है। Ride Pro एक हाई-स्पीड ई-स्कूटर है जिसकी टॉप स्पीड 75 किमी प्रति घंटा है। यह एक बार फुल चार्जिंग पर 90 किमी की दूरी तय कर सकता है। इसके अलावा, कंपनी ने Mighty स्कूटर भी पेश किया है जो 70 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड तक पहुंचता है, और एक बार फुल चार्ज करने पर 90 किमी तक चल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Evtric Motors high-speed electric two-wheelers unveiled at EV India Expo 2021
Evtric Motors Logo - फोटो : EVTRIC Motors
डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क बढ़ा रहे
Evtric की भागीदारी पर टिप्पणी करते हुए, Evtric Motors के संस्थापक और MD, मनोज पाटिल ने कहा, "पूरी Evtric टीम भारत में EV दोपहिया उद्योग में मानक बढ़ाने वाले गुणवत्ता वाले उत्पादों की पेशकश करने के लिए बहुत प्रयास कर रही है। इस ईवी इंडिया एक्सपो 2021 ने हमें उन इनोवेश को पेश करने का सही मौका दिया है, जो उद्योग के प्रतिष्ठित लोगों, विजिटर्स, ऑटो विशेषज्ञों और यूजर्स से बहुत प्रशंसा हासिल कर रहे हैं।"

घरेलू ईवी निर्माता ने एलान किया कि उसके पास पूरे भारत में 70 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क है। इसके अलावा, इसका लक्ष्य वित्तीय वर्ष के आखिर तक 150 डिस्ट्रीब्यूटर का आंकड़ा छूना है।

'कस्टमर फर्स्ट ब्रांड'
पाटिल ने कहा, "हमने इस उत्पाद सरणी को गहन बाजार अनुसंधान और ग्राहकों की प्रतिक्रिया के हिसाब से डिजाइन किया है। भारत में ईवी नया है और बहुत कुछ किया जाना बाकी है, हालांकि, अगर ग्राहकों की मानसिकता पर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया गया, तो उद्योग की समग्र विकास दर को ही नुकसान होगा। इसलिए, हम एक कस्टमर फर्स्ट ब्रांड हैं, और उत्पादों को उस तर्ज पर पेश कर रहे हैं जो यूनिक फीचर्स, आकर्षक डिजाइन और बढ़िया तकनीक के मामले में अपेक्षाओं को पूरा करते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed