फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   EV startup Bounce launches new Infinity electric scooter in India with battery swap feature know price driving range specifications

Bounce Infinity: बैटरी स्वैप फीचर के साथ बाउंस इनफिनिटी ई-स्कूटर लॉन्च, 36,000 रुपये में खरीदें, 85 किमी है रेंज

Thu, 02 Dec 2021 06:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 02 Dec 2021 06:57 PM IST
सार

ईवी स्टार्टअप Bounce (बाउंस) ने गुरुवार को भारतीय बाजार में अपना नए इन्फिनिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करने का एलान किया। यह एक बार फुल चार्जिंग पर 85 किमी की दूरी तय कर सकता है। 

विज्ञापन
EV startup Bounce launches new Infinity electric scooter in India with battery swap feature know price driving range specifications
Bounce Infinity Electric Scooter - फोटो : Bounce

विस्तार

ईवी स्टार्टअप Bounce (बाउंस) ने गुरुवार को भारतीय बाजार में अपने नए इन्फिनिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करने का एलान किया। कंपनी ने Bounce Infinity इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी और चार्जर सहित कीमत 68,999 रुपये तय की है। खास बात यह है कि बिना बैटरी के स्कूटर की कीमत सिर्फ 36,000 रुपये है। कंपनी ने अपने नए बैटरी से चलने वाले स्कूटर के लिए 499 रुपये की शुरुआती टोकन राशि पर बुकिंग भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डिलीवरी और वारंटी
बाउंस दिसंबर के मध्य में इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए टेस्ट राइड शुरू करेगी। जबकि इसकी डिलीवरी अगले साल मार्च के लिए निर्धारित की गई है। इनफिनिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर को पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसमें स्पोर्टी रेड, स्पार्कल ब्लैक, पर्ल व्हाइट, डेसैट सिल्वर और कॉमेड ग्रे जैसे रंग शामिल हैं। कंपनी इसके साथ 3 साल या 50,000 किलोमीटर तक की वारंटी दे रही है। 
विज्ञापन


ऐसे कम हुई कीमत
नया इनफिनिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर वैकल्पिक बैटरी के साथ पेश किया जाने वाला बाजार में पहला स्कूटर है। बाउंस ने इनफिनिटी ई-स्कूटर को 'बैटरी एज ए सर्विस' विकल्प के साथ पेश किया है। जिसके तहत ग्राहक बिना बैटरी के इस वाहन को खरीद सकते हैं। इसने ईवी निर्माता को बजाज चेतक इलेक्ट्रिक, टीवीएस आईक्यूब और एथर 450X जैसे पहले से ही स्थापित प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ स्कूटर की कीमत बहुत प्रतिस्पर्धात्मक रूप से रखने में सक्षम बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैटरी, रेंज और स्पीड
बाउंस इन्फिनिटी इलेक्ट्रिक स्कूटर में 39AH के साथ वाटरप्रूफ IP67 रेटेड 48V का लिथियम-आयन बैटरी मिलता है। बाउंस इनफिनिटी 8 सेकेंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। इस ई-स्कूटर की टॉप स्पीड 65 किमी प्रति घंटा है। और यह एक बार फुल चार्जिंग पर 85 किमी की दूरी तय कर सकता है। 

फीचर्स 
स्कूटर में एक ड्रैग मोड मिलता है जो उपयोगकर्ताओं को टायर पंचर होने की स्थिति में स्कूटर को खींचने में सक्षम बनाता है। इस स्कूटर को स्मार्ट एप के साथ कनेक्ट किया जा सकता है और ढेर सारे फीचर्स को इस्तेमाल किया जा सकता है। 


22Motors का किया अधिग्रहण
इस बीच, ईवी स्टार्टअप ने घोषणा की है कि उसने साल 2021 में करीब 7 मिलियन (70 लाख) अमेरिकी डॉलर के सौदे में 22Motors में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल कर ली है। सौदे के तहत, ईवी निर्माता ने भिवाड़ी, राजस्थान में 22Motors के मैन्युफेक्चरिंग प्लांट और बौद्धिक संपदा का अधिग्रहण किया है। इस प्लांट में हर साल 1,80,000 स्कूटर बनाने की क्षमता है। कंपनी ने यह भी कहा है कि वह दक्षिण भारत में एक और प्लांट लगाने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed