फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Euler Motors Electric Three Wheeler Euler Motors plans to invest Rs 200 crore to expand production capacity

EV: यूलर मोटर्स बढ़ाएगी अपनी उत्पादन क्षमता, नए प्लांट में 200 करोड़ रुपये के निवेश की योजना

Fri, 25 Feb 2022 08:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 25 Feb 2022 08:19 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Euler Motors (यूलर मोटर्स) ने 2022 के मध्य तक अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए 200 करोड़ रुपये की राशि निवेश करने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
Euler Motors Electric Three Wheeler Euler Motors plans to invest Rs 200 crore to expand production capacity
Euler Motors Electric Three Wheeler - फोटो : Euler Motors

विस्तार

दिल्ली स्थित इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी Euler Motors (यूलर मोटर्स) ने 2022 के मध्य तक अपनी उत्पादन क्षमता को हर महीने 3,000 वाहन यूनिट्स तक बढ़ाने की योजना का एलान किया है। कंपनी ने अपनी मौजूदा उत्पादन क्षमता 350 यूनिट प्रति माह को बढ़ाकर 3000 यूनिट प्रति माह करने के लिए 200 करोड़ रुपये की राशि निवेश करने की योजना बनाई है। इस समय, कंपनी एक इंटीग्रेटेड सुविधा से परिचालन कर रही है जिसमें दिल्ली में अनुसंधान एवं विकास, कॉर्पोरेट कार्यालय और मैन्युफेक्चरिंग शामिल हैं।
विज्ञापन


यूलर मोटर्स के संस्थापक और सीईओ सौरव कुमार ने कहा कि क्षमता का और विस्तार करने के लिए इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर स्टार्ट-अप दिल्ली एनसीआर में जमीन तलाश रही है। उन्होंने कहा, “चूंकि आपूर्तिकर्ताओं का पूरा इकोसिस्टम दिल्ली एनसीआर में उपलब्ध है। यह स्पष्ट है कि हम उसी क्षेत्र में अपनी अगली सुविधा का निर्माण कर रहे हैं।"
विज्ञापन


बढ़ी हुई उत्पादन क्षमता न सिर्फ इस मौजूदा ऑर्डर बुक के मुकाबले डिलीवरी में तेजी लाने में मदद करेगी। बल्कि दिल्ली एनसीआर, बेंगलुरू, हैदराबाद, चंडीगढ़ और पुणे की अनुमानित मांग को भी पूरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के अनुसार, लॉन्च होने के चार महीनों के भीतर, यूलर मोटर्स के HiLoad EV के लिए पहले से ही संस्थागत और खुदरा दोनों ग्राहकों से मजबूत मांग देखी गई है। 

Euler Motors Electric Three Wheeler Euler Motors plans to invest Rs 200 crore to expand production capacity
Saurav Kumar, Founder and CEO, Euler Motors at the launch of HiLoad EV, India's most powerful 3W cargo (File) - फोटो : Euler Motors
अगले 12 महीनों में 200 करोड़ रुपये का निवेश दिल्ली-एनसीआर में अपनी दो मौजूदा प्लांट में उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए एडवांस्ड और सेमी-ऑटोमैटिक अत्याधुनिक शॉप फ्लोर विकसित करने पर खर्च किया जाएगा।

इसने अपनी पेटेंट लिक्विड-कूल्ड बैटरी पैक टेक्नोलॉजी के लिए एक सेमी-ऑटोमैटिक बैटरी लाइन भी स्थापित की। नया प्लांट हरित निर्माण और टिकाऊ प्रक्रियाओं में उद्योग के मानक स्थापित करेगी जो ब्रांड का लोकाचार बताती है।

यूलर मोटर्स के सप्लाई चेन एंड मैन्युफैक्चरिंग के प्रमुख गौरव कुमार ने कहा, हम अत्याधुनिक ईवी निर्माण सुविधाओं को डिजाइन करने और स्केलेबिलिटी के लिए दोनों का निर्माण करने और गुणवत्ता पर ज्यादा आंतरिक नियंत्रण सुनिश्चित करने का इरादा रखते हैं।

उन्होंने कहा, "सुप्रीम बैटरी पैक से लेकर, हमारे उत्पादों में और बेहतरी के लिए, हमारा ध्यान उभरती व्यावसायिक जरूरतों को पूरा करने के लिए निरंतर नवाचार पर है। एक जिम्मेदार ओईएम के रूप में, हम स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध हैं और शॉप फ्लोर पर कई रीसाइक्लिंग प्रक्रियाओं को शामिल करते हुए पूरी तरह से ग्रीन ऑटो वैल्यू चेन का लक्ष्य रखते हैं। अपने मैन्युफैक्चरिंग आउटपुट को बढ़ावा देने के लिए, हम एक सेमी-ऑटोमैटिक और फ्यूचरिस्टिक शॉप फ्लोर बना रहे हैं जो ईवी स्पेस में नए मानक स्थापित करेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed