{"_id":"688de3c89b9e29d8cb09269b","slug":"electric-vehicle-lucid-air-sets-new-world-record-with-1-205-km-single-charge-drive-across-europe-2025-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Guinness World Record: लुसिड ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में तय की 1,205 किमी की दूरी","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Guinness World Record: लुसिड ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में तय की 1,205 किमी की दूरी
Sat, 02 Aug 2025 03:39 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 02 Aug 2025 03:39 PM IST
सार
सऊदी अरब द्वारा समर्थित इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी Lucid Motors (लुसिड मोटर्स) ने इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया में नया इतिहास रच दिया है। यह ड्राइव स्विट्जरलैंड के सेंट मोरिट्ज से शुरू होकर जर्मनी के म्यूनिख में खत्म हुई।
विज्ञापन
Lucid Air
- फोटो : Lucid Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सऊदी अरब द्वारा समर्थित इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी Lucid Motors (लुसिड मोटर्स) ने इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया में नया इतिहास रच दिया है। लुसिड की Air Grand Touring मॉडल ने एक बार फुल चार्जिंग में 1,205 किलोमीटर की दूरी तय की, जिससे उसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिली है। यह ड्राइव स्विट्जरलैंड के सेंट मोरिट्ज से शुरू होकर जर्मनी के म्यूनिख में खत्म हुई। इस नए रिकॉर्ड ने कंपनी के पहले रिकॉर्ड 1,045 किमी को 160 किमी से पीछे छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें - Tesla Autopilot: टेस्ला को ऑटोपायलट हादसा मामले में करीब 1,660 करोड़ रुपये का जुर्माना, अदालत का बड़ा फैसला

अलपाइन पहाड़ियों से लेकर जर्मन हाईवे तक की यात्रा
यह ड्राइव एकदम असली सड़क स्थितियों में की गई थी, जिसमें पर्वतीय रास्ते, हाइवे और सामान्य सड़कें शामिल थीं। इससे यह साबित हुआ कि लुसिड की कारें न लिर्फ लग्जरी हैं बल्कि टिकाऊ और बहुउपयोगी भी हैं। यह लुसिड का दूसरा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है। पहला रिकॉर्ड 2024 में बना था, जब यही मॉडल नौ देशों की यात्रा एक ही चार्ज में कर चुकी थी। इन दोनों अभियानों की योजना और संचालन लंदन के उद्यमी उमित साबांजी ने किया।
यह भी पढ़ें - Dubai Number Plate: दुबई में अगस्त में होने जा रही है खास नंबर प्लेट की नीलामी, कैसे लें हिस्सा?

तकनीक जिसने ये कमाल कर दिखाया
लुसिड एयर ग्रैंड टूरिंग की इस सफलता के पीछे एक बेहद एडवांस्ड इलेक्ट्रिक सिस्टम है, जो निम्नलिखित खूबियों के साथ आता है:
यह परफॉर्मेंस सिर्फ लैब में नहीं, बल्कि वास्तविक दुनिया की ड्राइविंग में हासिल की गई है। इसका हाई-वोल्टेज आर्किटेक्चर और स्मार्ट बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम ऊर्जा की अधिकतम बचत और बेहतर रेंज सुनिश्चित करता है।
लुसिड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और चीफ इंजीनियर एरिक बाख ने इस रिकॉर्ड को इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री में तकनीकी बढ़त का प्रतीक बताया।
यह भी पढ़ें - Tesla: भारत में टेस्ला की पहली चार्जिंग स्टेशन लॉन्च को तैयार, अगले हफ्ते इस शहर से होगी शुरुआत

- WLTP रेंज: 960 किलोमीटर
- ऊर्जा खपत: प्रति 100 किलोमीटर में सिर्फ 13.5 kWh
- पावर: 831 पीएस
- टॉप स्पीड: 270 किमी प्रति घंटा
- अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग: सिर्फ 16 मिनट में 400 किमी तक की रेंज
यह परफॉर्मेंस सिर्फ लैब में नहीं, बल्कि वास्तविक दुनिया की ड्राइविंग में हासिल की गई है। इसका हाई-वोल्टेज आर्किटेक्चर और स्मार्ट बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम ऊर्जा की अधिकतम बचत और बेहतर रेंज सुनिश्चित करता है।
लुसिड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और चीफ इंजीनियर एरिक बाख ने इस रिकॉर्ड को इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री में तकनीकी बढ़त का प्रतीक बताया।
यह भी पढ़ें - Tesla: भारत में टेस्ला की पहली चार्जिंग स्टेशन लॉन्च को तैयार, अगले हफ्ते इस शहर से होगी शुरुआत
सऊदी अरब और लुसिड का गहरा रिश्ता
हालांकि लुसिड का मुख्यालय कैलिफोर्निया में है, लेकिन इसकी भविष्य की योजनाएं सऊदी अरब से गहराई से जुड़ी हुई हैं। पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड (PIF) जो कि सऊदी अरब की सरकारी निवेश इकाई है, लुसिड की करीब 60 प्रतिशत हिस्सेदारी रखती है। यही फंड विजन 2030 के तहत सऊदी की औद्योगिक रणनीति को आगे बढ़ा रहा है।
यह भी पढ़ें - Rare Earth Magnets: चीन के रेयर अर्थ मैग्नेट बैन से बचा रॉयल एनफील्ड, अपनाया नया मटेरियल

सितंबर 2023 में लुसिड ने किंग अब्दुल्लाह इकोनॉमिक सिटी (KAEC) में अपनी पहली इंटरनेशनल असेंबली यूनिट शुरू की थी। जहां शुरुआत में 800 वाहन तैयार किए गए। भविष्य में इस प्लांट की क्षमता को बढ़ाकर 1.5 लाख यूनिट प्रतिवर्ष करने की योजना है।
सरकार के साथ एक समझौते के तहत लुसिड अगले 10 वर्षों में सऊदी अरब को 1 लाख इलेक्ट्रिक गाड़ियां सप्लाई करेगी। जिससे लोकल मार्केट को सपोर्ट मिलेगा और एक्सपोर्ट के लिए आधार तैयार होगा।
यह भी पढ़ें - Honda: होंडा पर अमेरिका में दायर हुआ मुकदमा, इंजन में गंभीर तकनीकी खामी का दावा