{"_id":"688dc28a4de1828215078d3e","slug":"jury-orders-tesla-to-pay-more-than-usd-200-million-in-autopilot-crash-case-latest-news-in-hindi-2025-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tesla Autopilot: टेस्ला को ऑटोपायलट हादसा मामले में करीब 1,660 करोड़ रुपये का जुर्माना, अदालत का बड़ा फैसला","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tesla Autopilot: टेस्ला को ऑटोपायलट हादसा मामले में करीब 1,660 करोड़ रुपये का जुर्माना, अदालत का बड़ा फैसला
Sat, 02 Aug 2025 01:18 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:18 PM IST
सार
अमेरिका के मियामी में एक जूरी ने एलन मस्क की कंपनी टेस्ला को एक सड़क हादसे में आंशिक रूप से जिम्मेदार ठहराते हुए 200 मिलियन डॉलर (करीब 1,660 करोड़ रुपये) से ज्यादा का हर्जाना देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
टेस्ला के ऑटोपायलट मोड पर उठे सवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के मियामी में एक जूरी ने एलन मस्क की कंपनी टेस्ला को एक सड़क हादसे में आंशिक रूप से जिम्मेदार ठहराते हुए 200 मिलियन डॉलर (करीब 1,660 करोड़ रुपये) से ज्यादा का हर्जाना देने का आदेश दिया है। ये हादसा फ्लोरिडा में हुआ था, जिसमें टेस्ला की ऑटोपायलट ड्राइवर असिस्ट टेक्नोलॉजी को दोषी माना गया।
यह भी पढ़ें - Dubai Number Plate: दुबई में अगस्त में होने जा रही है खास नंबर प्लेट की नीलामी, कैसे लें हिस्सा?

ड्राइवर से ज्यादा जिम्मेदार टेस्ला की तकनीक
इस मामले में पीड़ितों का कहना था कि हादसे के वक्त गाड़ी चला रहा ड्राइवर मोबाइल में व्यस्त था। लेकिन बावजूद इसके जूरी ने माना कि पूरी गलती उसकी नहीं थी। टेस्ला की तकनीक उस स्थिति में ठीक से काम नहीं कर पाई, इसलिए कंपनी को भी जिम्मेदार ठहराया गया। यह फैसला उस समय आया है जब एलन मस्क अमेरिकी जनता को यह भरोसा दिलाने की कोशिश कर रहे हैं कि उनकी कारें अब खुद से सुरक्षित तरीके से चल सकती हैं। वह जल्द ही कुछ शहरों में ड्राइवरलेस टैक्सी सेवा शुरू करने की तैयारी में हैं।
यह भी पढ़ें - Tesla: भारत में टेस्ला की पहली चार्जिंग स्टेशन लॉन्च को तैयार, अगले हफ्ते इस शहर से होगी शुरुआत

Tesla Autopilot
- फोटो : Tesla
चार साल पुराने केस का ऐतिहासिक अंत
यह मुकदमा करीब चार साल तक चला और खास बात यह रही कि यह ट्रायल तक पहुंचा। टेस्ला के खिलाफ अधिकतर ऐसे मामले या तो कोर्ट में खारिज हो जाते हैं या कंपनी पहले ही समझौता कर लेती है ताकि पब्लिक ट्रायल से बचा जा सके। लेकिन इस केस में ऐसा नहीं हुआ और नतीजा कंपनी के लिए बड़ा झटका बन गया।
यह भी पढ़ें - Rare Earth Magnets: चीन के रेयर अर्थ मैग्नेट बैन से बचा रॉयल एनफील्ड, अपनाया नया मटेरियल
अब और लोग भी कोर्ट जाएंगे
कार दुर्घटना मामलों में काम करने वाले वकील मिगुएल कस्टोडियो का कहना है, "यह फैसला एक तरह से दरवाजे खोल देगा। अब और भी लोग कोर्ट का रुख करेंगे।" वो इस केस से जुड़े नहीं थे, लेकिन फैसले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी।
यह भी पढ़ें - Honda: होंडा पर अमेरिका में दायर हुआ मुकदमा, इंजन में गंभीर तकनीकी खामी का दावा

सबूत छिपाने के आरोप भी लगे
मामले में मृतका 22 वर्षीय नायबेल बेनाविदेस लियोन और उसके घायल प्रेमी डिलन एंगुलो के वकीलों ने टेस्ला पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि कंपनी ने हादसे से ठीक पहले की रिकॉर्डिंग और डेटा या तो छुपा लिया या फिर 'गुम' कर दिया। हालांकि, बाद में जब वकीलों ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट से जांच कराई तो वही सबूत सामने आए जो टेस्ला बार-बार कह रही थी कि उसके पास नहीं हैं। बाद में कंपनी ने कहा कि यह गलती से हुआ और उन्हें लगा ही नहीं कि वह डेटा मौजूद था।
यह भी पढ़ें - Honda Elevate Elite Pack: होंडा एलीवेट एलीट पैक 360-डिग्री कैमरा और एम्बिएंट लाइटिंग के साथ लॉन्च, नहीं बढ़ी कीमत

Autonomous Car
- फोटो : Freepik
टेस्ला की सुरक्षा की छवि पर असर
यह अभी तय नहीं है कि इस फैसले से टेस्ला की सुरक्षा की छवि पर कितना असर पड़ेगा। लेकिन इतना जरूर है कि हादसा 2019 में हुआ था और तब से अब तक कंपनी की ऑटोपायलट तकनीक में काफी सुधार हो चुका है। यह दुर्घटना एक सुनसान और अंधेरी सड़क पर की-लार्गो, फ्लोरिडा में हुई थी।
फिलहाल, इस केस ने एक बार फिर टेस्ला की ऑटोपायलट टेक्नोलॉजी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। और कंपनी को अपनी पारदर्शिता और सुरक्षा रिकॉर्ड को लेकर सावधानी बरतनी होगी।
यह भी पढ़ें - Volvo XC60 Facelift: वोल्वो XC60 फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, पहले से ज्यादा स्टाइलिश और टेक्नोलॉजी से भरपूर, जानें कीमत