फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   easy tips to protect car in summer know the details

Car Care Tips: जरा सी लापरवाही और फट जाएगा कार का टायर, इन बातों का रखें खास ख्याल

Tue, 16 Jul 2024 12:23 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 16 Jul 2024 12:23 PM IST
सार

गर्मी का अभी कम हुआ है, मगर खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में अगर आपकी कार के टायर अक्सर फट जाते हैं तो आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना होगा। इसके बाद टायरों की लाइफ अच्छी हो सकती है। जानें क्या है डिटेल। 

विज्ञापन
easy tips to protect car in summer know the details
Car Care Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

देश के कुछ हिस्सों में मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है। मगर अभी भी मानसून की रफ्तार धीमी बनी हुई है। आने वाले दिनों में जब मानसून की बरसात आएगी तो थोड़ी राहत मिलेगी। मगर अभी भी गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। उमसभरी गर्मी में इंसान का जीना मुश्किल हो जाता है तो वहीं, गाड़ियों में भी कई तरह की परेशानियां सामने आती है। जी हां, कई बार देखा जाता है कि गर्मी के दौरान कार के टायर अक्सर फट जाते हैं और बहुत गर्म भी हो जाते हैं। इस वजह से आमतौर पर टायर पंचर भी हो जाते हैं। नीचे खबर में जानिए क्या है इसका समाधान।

विज्ञापन

नाइट्रोजन गैस का इस्तेमाल

काफी लोग कार के टायरों में साधारण हवा भरवाते हैं। ऐसे में यह हवा काफी ज्यादा तेजी से फैलती है और टायर के फटने की संभावना बढ़ जाती है। दरअसल, इस समस्या से बचने के लिए गाड़ी के टायरों में नाइट्रोजन गैस को भरवाना चाहिए। यह गैस टायरों में जल्दी फैलती नहीं है, ऐसे में इस वजह से सड़क पर टायरों की पकड़ अच्छी बनी रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन को न होने दें गर्म

गर्मी के दौरान अगर टायर सही से काम नहीं कर रहे हैं तो कार चलाने में काफी दिक्कत होगी, बल्कि कार सही ढंग से चलेगी ही नहीं। गर्मी के दौरान इंजन काफी देर तक चलें तो इससे इंजन काफी गर्म हो जाता है। ऐसे में गाड़ी के टायरों पर भी इसका असर नजर आने लगता है। ऐसे में कोशिश करें कि लंबे सफर पर जाने से पहले कार के इंजन और टायरों की सही जांच कर लें। 

विज्ञापन

एसी का सही इस्तेमाल

गर्मी में कार के टायर फटने की एक बड़ी वजह है कि कार के एसी का सही इस्तेमाल न होना। गर्मी के दौरान एसी का सही ढंग से इस्तेमाल बेहद जरूरी है। गर्मी में कार के एसी चलाने के बाद सभी खिड़कियों को बंद रखें, ताकि एसी को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। वरन इंजन पर अधिक दबाव पड़ेगा और फिर टायर भी गर्म होकर फट सकते हैं। 

रेडिएटर का ध्यान

गर्मी के मौसम में कार के इंजन को ठंडा रखने में रेडिएटर अहम भूमिका निभाता है। इंजन में एक लिक्विड चीज डाली जाती है, कई बार यह लीकेज होने की वजह से इंजन से बाहर आ जाती है। ऐसे में यही लीकेज कई बार टायर फटने का कारण बन सकती है। ऐसे में टायरों के लिए रेडिएटर का खास ध्यान रखना जरूरी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed