फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   e rickshaw to get safety standards like cars to curb accidents announces minister nitin gadkari

Nitin Gadkari: गाड़ियों की तरह अब ई-रिक्शा को भी मिलेगी सेफ्टी रेटिंग, लागू होंगे NCAP जैसे सेफ्टी स्टैंडर्ड्स

Mon, 08 Sep 2025 03:42 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Mon, 08 Sep 2025 03:42 PM IST
सार

Safety Standards For  E-Rickshaw: देश में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए केंद्र सरकार अब ई-रिक्शा के लिए भी भारत NCAP जैसी सुरक्षा व्यवस्था लाने की तैयारी कर रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा सम्मेलन में यह घोषणा की।

विज्ञापन
e rickshaw to get safety standards like cars to curb accidents announces minister nitin gadkari
ई-रिक्शा को भी मिलेगी सेफ्टी रेटिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत में हर साल होने वाले लाखों सड़क हादसों ने सरकार को गंभीर कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को घोषणा की कि सरकार ई-रिक्शा के लिए भी भारत NCAP जैसी सुरक्षा रेटिंग प्रणाली लागू करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन


गडकरी FICCI रोड सेफ्टी अवॉर्ड्स एंड सिम्पोजियम के 7वें संस्करण को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सरकार के लिए सबसे अहम मुद्दों में से एक है। देश में हर साल करीब 5 लाख सड़क हादसे होते हैं, जिनमें से लगभग 1.8 लाख लोगों की जान चली जाती है।
विज्ञापन


युवा सबसे अधिक प्रभावित
गडकरी ने बताया कि कुल मौतों में से लगभग 66.4% लोग 18 से 45 वर्ष की आयु वर्ग के होते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन और दुर्घटना पीड़ितों की तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-रिक्शा पर नया सेफ्टी स्टैंडर्ड
गडकरी ने कहा, “ई-रिक्शा की संख्या देशभर में बहुत ज्यादा है। हम यह आकलन कर रहे हैं कि इन वाहनों की सुरक्षा को कैसे बेहतर किया जाए। इसके लिए भारत NCAP जैसी रेटिंग व्यवस्था लागू करने पर काम चल रहा है।”

साल 2023 में गडकरी ने भारत न्यू कार एसेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP) की शुरुआत की थी, जिसके तहत 3.5 टन तक के वाहनों की सुरक्षा मानकों को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया।

हेलमेट और सीट बेल्ट न पहनने से मौतें
गडकरी ने चिंता जताते हुए बताया कि केवल हेलमेट का इस्तेमाल न करने से 30,000 मौतें और सीट बेल्ट न लगाने से 16,000 मौतें हर साल होती हैं। इसके चलते देश की जीडीपी का करीब 3% हिस्सा सड़क दुर्घटनाओं में नुकसान हो जाता है।


सेफ्टी ऑडिट और अपील
उन्होंने बताया कि देशभर में अलग-अलग जगहों पर सड़क सुरक्षा ऑडिट किए गए हैं ताकि दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान हो सके। गडकरी ने लोगों से अपील की कि दुर्घटना के शिकार लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाएं, क्योंकि समय पर इलाज से करीब 50,000 जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed