फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   E-Fill Electric launches e-Auto Dual DC EV Charger at EVINDIA Expo 2022 News in Hindi

E-Fill Electric: ई-फिल ने ईवी इंडिया एक्सपो 2022 में लॉन्च किए दो उत्पाद- ई-ऑटो और ईवी चार्जर, जानें खासियत

Wed, 07 Sep 2022 03:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 07 Sep 2022 03:14 PM IST
सार

E-Fill Electric (ई-फिल इलेक्ट्रिक), EFEV Charging Solutions Pvt. Ltd. (ई.एफ.ई.वी. चार्जिंग सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड) ने 7 सितंबर 2022 को इलेक्ट्रिक मोटर व्हीकल शो, EV India 2022 Expo (ईवी इंडिया एक्सपो 2022) में अत्यधिक मांग वाले दो उत्पाद लॉन्च किए।

विज्ञापन
E-Fill Electric launches e-Auto Dual DC EV Charger at EVINDIA Expo 2022 News in Hindi
E-Fill Electric's Electric Auto - फोटो : E-Fill Electric

विस्तार

E-Fill Electric (ई-फिल इलेक्ट्रिक), EFEV Charging Solutions Pvt. Ltd. (ई.एफ.ई.वी. चार्जिंग सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड) ने 7 सितंबर 2022 को इलेक्ट्रिक मोटर व्हीकल शो, EV India 2022 Expo (ईवी इंडिया एक्सपो 2022) में अत्यधिक मांग वाले दो उत्पाद लॉन्च किए। कंपनी ने अपनी बहुप्रतीक्षित L5 केटेगरी e-Auto (ई-ऑटो) (लोडर) और X4 सीरीज-60किलोवाट CCS2 Dual DC (सी.सी.एस.2 डुअल डी.सी.) ईवी चार्जर को लॉन्च किया है। भारत में कंप्लीट इलेक्ट्रिक व्हीकल ईको सिस्टम के लिए काम करते हुए, कंपनी ने अपने इन इलेक्ट्रिफाइड उत्पादों को लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है इन्हें अपनी डिजाइन और टेक्नोलॉजी फीचर्स के कारण ईलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में पहले से ही प्रशंसा मिल रही है। कंपनी ने एलान किया कि वह एल5 केटेगरी ई-ऑटो (लोडर) को 1 जनवरी 2023 से बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी। इलेक्ट्रिक चार्जर भी जल्द ही बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन


सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री विजय कुमार सिंह इन उत्पादों की लॉन्चिंग के मौके पर मुख्य अतिथि थे। उन्होंने इन इनोवेटिव और विश्वसनीय उत्पादों के लिए ई-फिल के प्रयासों की सराहना की। अपने भाषण में उन्होंने वाहनों के इलेक्ट्रिफिकेशन की जरूरत और इलेक्ट्रिक व्हीकल ईको सिस्टम को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए, मोटर वाहन उत्पादन उद्योग की लगातार कोशिश पर जोर दिया। 
विज्ञापन

E-Fill Electric launches e-Auto Dual DC EV Charger at EVINDIA Expo 2022 News in Hindi
Rupak Jha, Co-founder and Mayak Jain, CEO and Founder, E-Fill Electric - फोटो : E-Fill Electric
लॉन्च के अवसर पर बोलते हुए, ई-फिल ईलेक्ट्रिक चार्जिंग सॉल्यूशन्स के संस्थापक और सीईओ मयंक जैन ने कहा, "तकनीक आधारित ये दो उत्पाद, बाजार में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हमारी टीम ने इसकी विश्वसनीयता बनाए रखने और इसमें सर्वश्रेष्ठ तकनीक एवं डिजाइन को अपनाने पर विशेष ध्यान दिया है। केवल हम ही वो स्टार्ट-अप हैं, जो फुल ईलेक्ट्रिक व्हीकल ईको सिस्टम पर काम कर रहे हैं। ई-फिल ईलेक्ट्रिक व्हीकल उपलब्ध कराता है और यह भारत में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशन का एक उत्पादक भी है। ई-फिल ईलेक्ट्रिक का मुख्य फोकस लेटेस्ट उत्पादों और ग्राहक की संतुष्टि पर है। ई-फिल का लक्ष्य देश में इलेक्ट्रिक आवागमन के साधनों में तकनीक आधारित बदलाव लाने में खुद को सक्षम बनाना है।"

ईवी चार्जिंग स्टेशन भी बनाती है
ई-फिल ईलेक्ट्रिक भारत में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशन का एक उत्पादक है। इस कंपनी के विशेषज्ञों की टीम को बड़े ऑरिजिनल इक्विपमेंट मेन्युफैक्चरर्स (ओईएम) जैसे कि महिंद्रा इलेक्ट्रिक, यामाहा, टाटा मोटर्स और अन्यों से 10 वर्षों से ज्यादा का एक्सपीरियंस हासिल है। कंपनी के उत्पादों की सूची में, इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जर (स्लो/मॉडरेट/फास्ट), क्लाउड बेस्ड सी.एम.एस., ई-फिल मोबाइल एप्लीकेशन और ईलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर्स (ई-रिक्शा – पैंसेंजर/लोडर और एल5 ऑटो) शामिल हैं।

कंपनी का लक्ष्य
ई-फिल का कहना है कि उसका मुख्य उद्देश्य वर्ष 2025 तक एक इलेक्ट्रिक व्हीकल ईको सिस्टम विकसित करना और सर्वश्रेष्ठ सॉल्यूशन प्रोवाइडर बनना है। साथ ही कंपनी का उद्देश्य है, साफ-सुथरे भविष्य की ओर हमारी गति को तेज करना। ईलेक्ट्रिक वाहनों वाले हरे-भरे भविष्य की दिशा में कार्य करने वाली कंपनी ई-फिल की शुरुआत वर्ष 2019 में हुई और इसका मुख्यालय तथा उत्पादन प्लांट, सोनीपत, हरियाणा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed